Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण

10 मई 2022, भोपाल । किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में वर्ष 2021-22 में सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण देने की योजना को निरंतर रखने का निर्णय लिया। योजना में वर्ष 2021-22 के लिए गत वर्ष की भांति बेसरेट 10 प्रतिशत रखा गया है और खरीफ 2021 सीजन की ड्यू डेट 15 अप्रैल, 2022 और रबी 2021-22 की ड्यू डेट 15 जून, 2022 रखी गई है। गत वर्ष अनुसार निर्धारित बेसरेट 10 प्रतिशत के अधीन खरीफ एवं रबी सीजन में अल्पावधि फसल ऋण लेने वाले सभी किसानों के लिये एक प्रतिशत (सामान्य) ब्याज अनुदान तथा निर्धारित ड्यू डेट तक ऋण की अदायगी करने वाले किसानों को 4 प्रतिशत (अतिरिक्त) ब्याज अनुदान प्रोत्साहन स्वरूप राज्य शासन द्वारा दिया जायेगा।

मंत्रि-परिषद ने 572 करोड़ 76 लाख रूपये की तीन सिंचाई परियोजनाओं की पुनरीक्षित स्वीकृति प्रदान की।

समें सोनपुर मध्यम सिंचाई परियोजना सिंचाई क्षमता 7 हजार हेक्टेयर सैंच्य क्षेत्र के लिये लागत राशि 181 करोड़ 80 लाख रूपये, भाम (राजगढ़) मध्यम सिंचाई परियोजना सिंचाई क्षमता 7,900 हेक्टर रबी के लिये लागत राशि 301 करोड़ 41 लाख रूपये और सूरजपुरा मध्यम सिंचाई परियोजना लागत राशि 89 करोड़ 55 लाख रूपये वार्षिक सिंचाई क्षमता 4205 हेक्टेयर की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile