State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्यप्रदेश को कृषि में अव्वल बनाना लक्ष्य विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक

Share

17 मार्च 2023, भोपाल: मध्यप्रदेश को कृषि में अव्वल बनाना लक्ष्य विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक – कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश को कृषि के हर क्षेत्र में अव्व्ल बनाने के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में सभी आवश्यक कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें। श्री पटेल विधानसभा में कृषि विभाग की परामर्शदात्री समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री पटेल ने विभाग की प्रमुख गतिविधियों, प्रदेश की कृषि क्षेत्र में उपलब्धियों एवं कृषि से संबंधित अन्य़ महत्वपूर्ण कार्य किये जाने संबंधी विषयों पर आवश्यक निर्देश दिये।

विधायक श्री देवीलाल धाकड़,  श्री राजेंद्र पांडेय और श्री प्रद्युमन सिंह लोधी, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अशोक वर्णवाल, संचालक कृषि श्री एम. सेल्वेंद्रम, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड श्रीमती जी.वी. रश्मि और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अपर मुख्य सचिव कृषि श्री वर्णवाल ने जानकारी दी कि प्रदेश दलहन फसलों में देश का अग्रणी राज्य है। प्रदेश में देश के कुल दलहन उत्पादन का 21 प्रतिशत, खाद्यान्न में कुल राष्ट्रीय उत्पादन का 10 प्रतिशत, कुल राष्ट्रीय तिलहन उत्पादन का 19 प्रतिशत उत्पादन होता है। प्रदेश गेहूँ उपार्जन में देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश वर्ष 2011-12 से वर्ष 2017-18 तक लगातार विभिन्न श्रेणी में कृषि कर्मण पुरूस्कार प्राप्त करता रहा है। कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में गुड-गवर्नेंस इण्डेक्स में राज्य का पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। ग्रीष्मकालीन मूंग से कृषकों को 80 हज़ार से 1 लाख 20 हज़ार रुपए प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त आय हुई है।

कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों में प्रदेश, देश का इकलौता राज्य है, जिसने एम.पी. फार्म गेट मोबाइल एप द्वारा कृषकों को कहीं से भी अपनी कृषि उपज बेचने का विकल्प दिया है। एप पर अब तक कुल 91 लाख मीट्रिक टन उपजों के सौदे संपादित हुए हैं। कृषि संबंधित विभिन्न जानकारी एवं सेवा- जैसे मण्डी भाव, योजनाओं की जानकारी, मौसम आधारित कृषि सलाह इत्यादि समन्वित मोबाइल एप पर कृषकों हेतु उपलब्ध है। कृषि के क्षेत्र में प्रदेश द्वारा ई-उपार्जन पंजीकरण से लेकर किसान के खाते में राशि का पारदर्शी हस्तांतरण का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश को 2022 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल पर लेण्ड रिकार्ड इंटीग्रेशन के लिए एक्सीलेंस अवार्ड और बेस्ट इमर्जिंग स्टेट अवार्ड इन मिलेट प्रमोशन पुरूस्कार प्राप्त हुए हैं |

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (15 मार्च 2023 के अनुसार) 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *