Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ज्वार एवं बाजरा के पंजीयन कार्य 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक

19 सितम्बर 2023, धार: ज्वार एवं बाजरा के पंजीयन कार्य 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक – खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु किसान पंजीयन कार्य 20 सितंबर से प्रारंभ होकर 5 अक्टूबर तक किया जायेगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 समर्थन मूल्य ज्वार-3180 रुपये एवं बाजरा – 2500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित हैं। किसान पंजीयन हेतु सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं के खोले गये कुल 13 पंजीयन केन्द्र, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर समस्त कार्य दिवसों में (रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर) निःशुल्क पंजीयन किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर 50 रुपये राशि का भुगतान कर सशुल्क पंजीयन करा सकते हैं । एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे से पंजीयन कार्य करने हेतु आवेदन इच्छुक संचालनकर्ता को ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन आवश्यक दस्तावेज सहित ऑनलाइन दर्ज करना होगा। ऐसे पंजीयन केन्द्र का सत्यापन उपरांत ही किसान पंजीयन का कार्य कर सकेंगे ।उन्होंने सभी किसानों से अनुरोध किया कि वे समर्थन मूल्य पर ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु अपना पंजीयन नज़दीकी पंजीयन केन्द्र पर उपस्थित होकर कराएं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें