Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन पंजीयन अब 16 मार्च तक

13 मार्च 2024, भोपाल: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन पंजीयन अब 16 मार्च तक – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, भोपाल  के उप सचिव द्वारा  रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन करने के लिए पंजीयन की अवधि 01 मार्च 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे समय-समय पर बढ़ाई जाकर 10 मार्च 2024 तक पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी ।

रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों को अंतिम अवसर प्रदान करने के लिए पंजीयन की अवधि 16 मार्च 2024 तक बढ़ाई गई है।  समर्थन मूल्य पर  गेहूं  उपार्जित करने के लिए किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन प्रक्रिया में वृद्धि की गई है। पंजीयन से शेष वंचित किसान अब 16 मार्च तक समर्थन मूल्य पर  गेहूं  विक्रय हेतु पंजीयन करा सकेंगे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें