Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रशिक्षण में मछुआरों को मत्स्य विभाग की योजनाओं से अवगत कराया

05 जनवरी 2023, खरगोन: प्रशिक्षण में मछुआरों को मत्स्य विभाग की योजनाओं से अवगत कराया – गत दिनों विभागीय मछुआ प्रशिक्षण योजना अंतर्गत करही के चिंनगुन में विकास मत्स्य सहकारी संस्था मर्यादित के मछुआरों को मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री रमेश मौर्य द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में संस्था चिंनगून के 50 मछुआरों को विभाग से संबंधित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा, झींगा पालन, मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्यबीज उत्पादन, मत्स्य उत्पादन, जाल बुनने आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में नगर परिषद करही अध्यक्ष श्री नंदकिशोर खेडेकर, उपाध्यक्ष श्री महेश आसवानी एवं विशेष अतिथि मत्स्य समिति अध्यक्ष श्री दीपक, मत्स्य निरीक्षक खरगोन के श्री जतन रावत द्वारा हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया गया।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (04 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें