Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नंदन फलोद्यान योजना से ग्वालियर के किसान लोकेंद्र को मिली नई दिशा, खेत में लहलहाए फलदार पौधे

15 अक्टूबर 2026, ग्वालियर: नंदन फलोद्यान योजना से ग्वालियर के किसान लोकेंद्र को मिली नई दिशा, खेत में लहलहाए फलदार पौधे – ग्वालियर जिले की ग्राम पंचायत चैत के किसान लोकेंद्र सिंह के खेत में अब अलग ही नजारा है। जिस खेत में पहले केवल पारंपरिक खेती होती थी, वहां अब फलदार पौधों की कतारें लहलहा रही हैं। यह बदलाव सरकार द्वारा संचालित नंदन फलोद्यान योजना और लोकेंद्र की मेहनत की बदौलत आया है।

लोकेंद्र का सपना था कि उनका खेत केवल मौसमी फसलों तक सीमित न रहे, बल्कि साल-दर-साल आय का स्थायी जरिया भी बने। नंदन फलोद्यान योजना ने उनकी इस चाहत को हकीकत में बदलने का अवसर दिया।

फलोद्यान से खेती को मिली नई दिशा

योजना के तहत लोकेंद्र सिंह ने अपने खेत में फलोद्यान विकसित किया। इससे उनकी कृषि गतिविधियों को एक नई दिशा मिली है। फलदार पौधों से तैयार यह फलोद्यान उनके लिए अतिरिक्त आय का मजबूत माध्यम बनकर सामने आया है। पारंपरिक खेती के साथ बागवानी को जोड़कर उन्होंने अपनी खेती को आगे बढ़ाने की पहल की है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

अपनी खुशी साझा करते हुए लोकेंद्र सिंह ने कहा कि नंदन फलोद्यान योजना ने उन्हें अपने खेत में फलोद्यान विकसित करने का अवसर दिया है। यह उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित हो रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture