Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना जिले में जिला सूखा निगरानी केंद्र का गठन

15 अक्टूबर 2026, पांढुर्ना: पांढुर्ना जिले में जिला सूखा निगरानी केंद्र का गठन – जिले में सूखे की स्थिति की निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर जिला सूखा निगरानी केंद्र (डिस्ट्रिक्ट ड्रॉट मॉनिटरिंग सेंटर) का गठन किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय, जिला  पांढुर्ना  द्वारा आदेश जारी किया गया है।

राहत आयुक्त, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के 30 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार आपदा प्रबंधन के अंतर्गत जिला स्तर पर सूखा निगरानी केंद्र का गठन किया गया है। गठित समिति में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, पांढुर्णा को अध्यक्ष रहेंगे। वहीं, पांढुर्णा एवं सौंसर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के उप संचालक, पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग के उप संचालक, पांढुर्णा एवं सौंसर के तहसीलदार तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के महाप्रबंधक को सदस्य बनाया गया है। जिला स्तर पर गठित यह केंद्र सूखे की स्थिति की निगरानी से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्य करेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile