Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के कुछ संभागों में वर्षा दर्ज़ 

26 मई 2022, इंदौर: मौसम केंद्र भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण -पश्चिम मानसून अरब सागर में मालदीव और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में और आगे बढ़ गया है। 28 मई को अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के सागर और जबलपुर संभागों के  जिलों में कुछ स्थानों के अलावा रीवा ,शहडोल,ग्वालियर ,चंबल और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभगोन के जिलों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज़ किया गया। आज प्रातः 8 :30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के जो आंकड़े मौसम विभाग ने जारी किए हैं , वे इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश – बैतूल (घोड़ाडोंगरी – 8, मुलताई – 6.4, शाहपुर – 5.4, सिटी – 3.2),नर्मदापुरम (इटारसी & पिपरिया – ट्रेस ),दतिया (सेवढ़ा – 2), भिंड (लहार – 0.3),पचमढ़ी – 3.0 वर्षा दर्ज़ की गई। 

पूर्वी मध्य प्रदेश –सागर (सिटी – 20, देवरी – 15, गढ़कोटा – 8.4, बंडा – 6, खुरई – 2.3, रहली – 2, शाहगढ़ – 1.7, मालथौन – 1.2),बालाघाट (वारासिवनी – 18.2, तिरोड़ी – 15, परसवाड़ा – 7, सिटी – 3, कटंगी – 2, पाला केवीके  – 2, मलाजखंड – 0.2),सिवनी (केवलारी – 14, घनसौर – 11, सिटी – 6.6, बरघाट – 5),छतरपुर (बिजावर – 13, राजनगर – 10.6, बक्स्वाहा – 6.2, नौगांव – 1, मऊ सहानिया केवीके – 0.5),मंडला (नारायणगंज – 10.4, मोहगांव – 5),नरसिंहपुर (तेंदूखेड़ा – 10),दमोह (मड़ियाहार केवीके  – 9, सिटी – 8, हटा – 4, पटेरा – 3, पथरिया – 1),कटनी (रीठी – 7, बहोरीबंद – 7, बिलहरी – 3, बाकल – 2, पिपरौंध केवीके  – 1.5),पन्ना (गुनौर – 7, पवई – 6, पुरुषोत्तमपुर केवीके  – 0.5),छिंदवाड़ा (चांद – 4.2, तमिया – 3, जुन्नारदेव – 1, सिटी – ट्रेस ),जबलपुर (शहपुरा – 4.2, बरगी – 2.2, सिटी – 0.4),निवाड़ी (पृथ्वीपुर – 2),शहडोल (चन्नौड़ी – 1, कल्याणपुर केवीके  – 0.5),सतना (रघुराजनगर – 0.4),सीधी (चुरहट & मझौली – ट्रेस ),ओरछा – 7.0,   खजुराहो – 5.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा  27  मई की सुबह तक रीवा ,सागर, जबलपुर ,शहडोल,चंबल एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा सीहोर ,राजगढ़ ,बुरहानपुर, खंडवा ,धार,इंदौर, उज्जैन,देवास, शाजापुर , आगर, ग्वालियर और दतिया जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने /गिरने और 30 -40  किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: कृषि उपयोगी ड्रोन की उड़ान अटकी