Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा एवं शहडोल संभागों के ज़िलों में कई जगह वर्षा की संभावना

18 सितम्बर 2023, इंदौर: रीवा एवं शहडोल संभागों के ज़िलों में कई जगह वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान  मध्य प्रदेश के  भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर, नर्मदापुरम, ग्वालियर संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर ,चंबल , रीवा ,जबलपुर, शहडोल, एवं सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं  वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 18 सितंबर तक  दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में औसत से 1 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 5 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 3 % कम वर्षा हुई है। सिंगरौली में सर्वाधिक 120.6  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई। राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी या इससे अधिक  वर्षा हुई है उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्य प्रदेश – सिंगरौली-एडब्ल्यूएस 120.6  और माडा ( सिंगरौली ) में 77.2  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिमी   मध्य प्रदेश – बाजना ( रतलाम ) 116.0 ,झाबुआ-एडब्ल्यूएस 97.4 ,थांदला ( झाबुआ ) 91.8 ,कट्ठीवाड़ा ( अलीराजपुर )  89.0 ,मेघनगर ( झाबुआ ) 81.0 ,पेटलावद ( झाबुआ )  73.8 ,सैलाना ( रतलाम ) 68.0 ,राणापुर ( झाबुआ ) 63.0 ,बदनावर ( धार ) 55.0 ,अलीराजपुर 52.6 ,जावद ( नीमच ) 47.0 ,भावगढ़ ( मंदसौर ) 47.0 ,मंदसौर- एडब्ल्यूएस 45.0 ,भाभरा ( अलीराजपुर ) 44.0 ,मनासा ( नीमच ) 43.0 ,ताल ( रतलाम ) 43.0 ,नीमच-एडब्ल्यूएस 42.0 ,रामा( झाबुआ ) 41.2 ,रतलाम-एडब्ल्यूएस 40.0 ,उदयगढ़  ( अलीराजपुर ) 40.0 ,बड़नगर ( उज्जैन) 39.0 ,पिपलौदा ( रतलाम ) 36.0 ,रावटी ( रतलाम )  36.0 ,जावरा ( रतलाम ) 34.0 ,संजीत ( मंदसौर ) 33.0 ,जोबट ( अलीराजपुर )  27.3 ,मल्हारगढ़ ( मंदसौर ) 27.0 ,नालछा ( धार ) 24.4 ,गौतमपुरा ( इंदौर ) 23.4 ,आगर ( आगर-मालवा ) 22.0 ,धुंधड़का ( मंदसौर )  20.0 ,बाग ( धार ) 20.0 ,तिरला ( धार ) 20.0 ,डही  ( धार ) 20.0 और पानसेमल ( बड़वानी ) में 20.0  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने 19  सितंबर की प्रातः 8 :30  बजे तक के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान किया है , उसके अनुसार रीवा एवं शहडोल संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर, जबलपुर और उज्जैन संभागों के ज़िलों में तथा खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, गुना , अशोकनगर, शिवपुरी ज़िलों में कुछ स्थानों पर और सागर,भोपाल, नर्मदापुरम एवं चंबल संभागों के ज़िलों में तथा बुरहानपुर , खंडवा, ग्वालियर और दतिया ज़िलों में कहीं -कहीं  वर्षा होने की संभावना है। जबकि राजगढ़, गुना, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर कलां, सिनरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर और नरसिंहपुर  ज़िलों में कहीं -कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात और अल्पकालीन तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )