State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना

Share

12 अप्रैल 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं ,सागर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा नर्मदापुरम,उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई।  शेष संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।  वहीं  कल मंदसौर, रतलाम , दमोह, नीमच , सागर, सीधी,  छिंदवाड़ा व  उज्जैन में धूल भरी  आंधी  चली;  बालाघाट   मंदसौर ,  रतलाम , सागर,  बैतूल, ,  दमोह, हरदा, उज्जैन, खंडवा और  खरगोन, में वज्रपात/तेज़ हवाएां चली। 11  अप्रैल  को प्रातः : 08:30 से 12अप्रैल  की  प्रातः  08:30 के  बीच  जिन जिलों में ओलावृष्टि हुई उनमें ( तहसीलवार)- आगर, अलीराजपुर (चंद्रशेखर नगर),  मंदसौर  (दलौदा), रतलाम  (प्रीतनगर, रतलाम, बाजना, बिलपांक ), उज्जैन ( महिदपुर ,  रुनिजा , बडनगर), गुना, सागर (बांदा , सागर, गढ़ाकोटा,  बांदरी , मालथौन,  राजवंश , बोबई),  दमोह  शामिल हैं।

मौसम केंद्र के अनुसार  वर्तमान में  कई  चक्रवातीय  परिसंचरण  सक्रिय हैं।  इनमें पश्चिमी विक्षोभ का  एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में ईरान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 3.1  किमी और 9.6  किमी  की ऊंचाई  के बीच सक्रिय  है।  वहीं एक अन्य चक्रवतीय परिसंचरण सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर मध्य समुद्र तल से1.5  किमी  की  ऊंचाई तक सक्रिय है।   इस चक्रवतीय परिसंचरण  से मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी  कर्नाटक होते हुए दक्षिणी कर्नाटक  तक मध्य समुद्र तल से1.5  किमी  की ऊंचाई तक  हवाओं मेंअसतत्ता (Wind Discontinuity) व्याप्त है। जबकि एक अन्य चक्रवतीय परिसंचरण  दक्षिण – पश्चिमी  उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी  की ऊंचाई पर सक्रिय है। इस कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है।

पूर्वानुमान – रीवा, शहडोल, उज्जैन संभाग के जिलों में, तथा  सीहोर  ,राजगढ़,रायसेन,पन्ना , नरसिंहपुर ,नर्मदापुरम ,मुरैना, सागर  मंडला ,श्योपुरकलां , विदिशा ,आगर मालवा ,अशोकनगर,  बड़वानी , भोपाल, छतरपुर, दमोह, देवास, गुना, हरदा,  इंदौर , जबलपुर, मंदसौर, खरगोन, कटनी, खंडवा जिलों में कहीं -कहीं वर्षा  या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं बालाघाट, सिवनी , बैतूल,  पांढुर्ना , बुरहानपुर और  छिंदवाड़ा  जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

जबकि वज्रपात के साथ  झंझावात एवं झोंकेदार  (30-40  किमी / घंटा वाली ) हवाएं चलने और कहीं -कहीं हल्की वर्षा वाले राजगढ़, मंदसौर सौर ,मुरैना, नरसिंहपुर , मंडला ,नीमच ,पन्ना,उज्जैन,रतलाम ,सीहोर ,शाजापुर,श्योपुर कलां ,हरदा,छतरपुर,भोपाल,दमोह, बड़वानी ,देवास , अशोकनगर, इंदौर ,जबलपुर,कटनी,आगर मालवा और खरगोन जिले के लिए यलो अलर्ट और  विदिशा, बालाघाट, सिंगरौली, बैतूल, बुरहानपुर, सिवनी , छिंदवाद ,सागर, गुना, रायसेन, पांढुर्ना , नर्मदापुरम एवं  खंडवा जिलों में ओलावृष्टि व वज्रपात  के साथ  झंझावात  एवं  झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Share
Advertisements