Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में मूंग की बोनी 7 लाख हेक्टेयर में हुई

29 अप्रैल 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश में मूंग की बोनी 7 लाख हेक्टेयर में हुई – मध्य प्रदेश में इस वर्ष 13 लाख 24 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में जायद फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 22 अप्रैल तक 7.91 लाख हे. से अधिक क्षेत्र में बोनी हो गई है। जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 60 फीसदी है। जायद में मुख्य रूप से मूंग, मूंगफली, मक्का, उड़द एवं धान फसल जायद में ली जाती है। सबसे प्रमुख एवं किसानों को मुनाफा देने वाली फसल मूंग है जिसे जायद में सबसे अधिक क्षेत्र में प्रदेश के किसान अपनाने लगे हैं। चालू जायद वर्ष 2024 में लगभग 11 लाख 58 हजार हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है इसके विरुद्ध अब तक 6.92 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मूंग की बोनी हो गई है। वहीं गत वर्ष अब तक 6.02 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र मेेंं मूंग फसल ली गई थी।

कृषि विभाग के मुताबिक देश एवं प्रदेश में सबसे अधिक मूंग फसल लेने वाला नर्मदापुरम जिला है। इस वर्ष यहां लगभग 2.95 लाख हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार रायसेन, हरदा, नरसिंहपुर, सीहोर, जबलपुर, देवास, गुना,  सागर एवं कटनी जिले में भी मूंग सर्वाधिक मात्रा में ली जाती है। कुल मिलाकर राज्य में  11 लाख 58 हजार हेक्टेयर मूंग लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 6 लाख 92 हजार हेक्टेयर में मूंग बोई गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 6 लाख 2 हजार 265 हेक्टेयर में बोनी हुई थी।

कृषि विभाग के अनुसार प्रदेश में जायद की अन्य फसलों की बोनी के तहत अब तक मूंगफली 8192 हेक्टेयर में, मक्का 10497 हेक्टेयर, उड़द 40375 हेक्टेयर एवं ग्रीष्मकालीन धान 39193 हेक्टेयर में बोई जा चुकी है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

म.प्र. में जायद की बोनी 22 अप्रैल 2024 (हेक्टे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
मूंग 1158758692853
उड़द  8781640375
धान 48565 39193
मक्का1292510497
मूंगफली168248192
मध्यप्रदेश में मूंग की बोनी 7 लाख हेक्टेयर में हुई

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)