Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा जिले में हार्वेस्टर एवं भूसा मशीनों के प्रयोग पर लगा प्रतिबंध

11 मार्च 2024, हरदा: हरदा जिले में हार्वेस्टर एवं भूसा मशीनों के प्रयोग पर लगा प्रतिबंध – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आदित्य सिंह ने खेतों में हार्वेस्टर के कारण होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से हरदा जिले में हार्वेस्टर एवं भूसा मशीन संचालकों की मशीनों के प्रयोग पर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

जारी आदेश में उल्लेख है कि अब हार्वेस्टर व भूसा मशीन संचालक अपने क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय से विधिवत अनुज्ञा लेकर ही फसल कटाई एवं भूसा निर्माण कर सकेंगे। इसके लिये उन्हें अग्निशामक यंत्रों की व्यवस्था का भौतिक सत्यापन एसडीएम कार्यालय में कराना होगा। यह आदेश आगामी 2 माह तक प्रभावशील रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें