Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

बीटी कॉटन की अधिकतम विक्रय कीमत निर्धारित

09 मार्च 2024, नई दिल्ली: बीटी कॉटन की अधिकतम विक्रय कीमत निर्धारित – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय , नई दिल्ली द्वारा 8 मार्च 2024 को जारी अधिसूचना (क्र 1109 ) में  आवश्यक वस्तु अधिनियम , 1955 (10 का 55) की धारा 3 के साथ पठित कपास बीज मूल्य ( नियंत्रण ) आदेश , 2015 के खंड 5 के उप-खण्ड (1) द्वारा  प्रदत्त  शक्तियों  का प्रयोग करते हुए, उक्त  खण्ड के उप-खण्ड (2) में  निर्दिष्ट समिति  द्वारा की गई सिफारिशों  को ध्यान में रखते हुए, सम्पूर्ण  भारत के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु  बेसिलस थुरिनजेनसिस (बीटी) कपास बीज पैकेट (475 ग्राम)आरआईबी  बीज पैकेट, जिसमें न्यूनतम  5 प्रतिशत और अधिकतम 10 प्रतिशत गैर-बीटी कपास बीज हो) की अधिकतम  विक्रय कीमत अधिसूचित की गई है। इसमें बेसिलस थुरिनजेनसिस (बीटी) कपास संकर का संस्करण बीजी 1 का अधिकतम  विक्रय मूल्य 635 रु और बीजी 2 का 864 रु निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023 -24 में बीजी ( बोल गार्ड ) -1 की 635 रुपए और बीजी -2 की 853 रुपए अधिकतम विक्रय कीमत निर्धारित की गई थी। इस वर्ष बीजी 1 का बिक्री मूल्य यथावत रखा है , लेकिन बीजी -2 कपास की कीमतों में 11 रु की वृद्धि की गई है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें