Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रधानमंत्री 1 जनवरी को पीएम-किसान की 10वीं किस्त जारी करेंगे

30 दिसंबर 2021, नई दिल्ली । प्रधानमंत्री 1 जनवरी को पीएम-किसान की 10वीं किस्त जारी करेंगे – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 जनवरी, 2022 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 10वीं किस्त जारी करेंगे। इसके द्वारा  10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का अंतरण किया जाएगा।

पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है, जो 4-महीने के अंतराल पर 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में देय है। धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है। इस योजना में, किसान परिवारों को अब तक 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि अंतरित की जा चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को 14 करोड़ रुपये से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी करेंगे, जिससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एफपीओ के साथ बातचीत करेंगे और राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile