Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक जगत द्वारा इजराइल यात्रा का आयोजन

17 जनवरी 2023, इंदौर: कृषक जगत द्वारा इजराइल यात्रा का आयोजन – राष्ट्रीय कृषि अखबार ‘कृषक जगत ‘ द्वारा अपने प्रगतिशील कृषक सदस्यों /पाठकों को पूर्व के वर्षों में कई बार इजराइल की उन्नत कृषि का भ्रमण कराया जाता रहा है। इस विदेश यात्रा में शामिल पूर्ववर्ती कृषकों ने वहां की तकनीक को अपनाकर अपने फसलोत्पादन में काफी वृद्धि की है। यह बताते हुए हर्ष  हो रहा है कि कृषक जगत के सदस्यों के लिए इस वर्ष अप्रैल 2023 के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर इजराइल की यात्रा  का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इजराइल के तेलअबीब शहर में आगामी 2 से 4 मई तक अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एग्री टेक आयोजित की जाएगी । इजराइल , आधुनिक मशीनों एवं उन्नत तकनीक से कम पानी एवं हल्की ज़मीन में अधिक उत्पादन लेने के लिए विश्व विख्यात है। इसीलिए इजराइल को कृषि तीर्थ का दर्ज़ा दिया गया है।

संचालक  श्री सचिन बोन्द्रिया ने बताया कि जो कृषक जगत सदस्य /पाठक इजराइल यात्रा पर जाने के इच्छुक हों,और जिन कृषकों के पास पासपोर्ट नहीं है, वे अपने पासपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया अभी से आरम्भ कर दें। पासपोर्ट बनने के बाद फरवरी 2023 में कृषक जगत के इंदौर कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके बाद इजराइल यात्रा व्यय ,तैयारियों  एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में सम्मुख में चर्चा की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी कृषक जगत की वेबसाइट www.krishakjagt.org से भी प्राप्त की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि इजराइल यात्रा के दौरान यात्रा दल में शामिल सदस्यों को इजराइल के प्रसिद्ध वृहद कृषि मेले के अलावा तीन दिवसीय प्रक्षेत्र भ्रमण और अन्य दर्शनीय स्थलों पर भी ले जाया जाएगा। विश्वास है कि इजराइल यात्रा पर जाने वाले कृषक वहां की उन्नत कृषि तकनीक और अन्य विधियों को समक्ष में देखने के बाद उसे  कृषि क्षेत्र में क्रियान्वित कर लाभान्वित होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (13 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )