Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास उत्पादन में विभागीय योजनाएं अपनाएं किसान: श्री मौर्य

29 अक्टूबर 2026, बड़वानी (कृषक जगत): कपास उत्पादन में विभागीय योजनाएं अपनाएं किसान: श्री मौर्य – कस्तूरी कॉटन भारत अभियान के अंतर्गत कपास उत्पादक किसानों की कार्यशाला कृषि उपज मंडी खेतिया में आयोजित की गई।कार्यशाला का उद्देश्य कपास की गुणवत्ता में सुधार, उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों को कपास की उन्नत खेती की तकनीकों से अवगत कराना था। कार्यशाला में विभिन्न वक्ताओं ने कपास के उत्पादन से लेकर बाजार उपलब्ध करवाने तक की जानकारी दी।

परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री संतोष मौर्य ने संबोधित करते हुए किसानों से कपास उत्पादन के लिए विभागीय योजनाएं अपनाने की बात कही। श्री मौर्य ने कपास की अच्छी कृषि पद्धतियां कपास में अशुद्धियों की रोकथाम कीट नियंत्रण कटाई एवं उनके सुरक्षित भंडारण करने के तरीका भी बताएं किसानों को स्वच्छ गुणवत्ता युक्त एवं बाजार की मांग के अनुसार कपास उत्पादन, कपास की गुणवत्ता में सुधार लाकर बेहतर दाम दिलाने के सभी को प्रयास करने चाहिए।

श्री मौर्य ने कृषि वैज्ञानिकों की सलाह अपनाने के साथ एचडीपीएस पद्धति की जानकारी भी दी । कार्यशाला में सर्व श्री अक्षय बूचड़े , घनश्याम ठाकर, रामचंद्र सोनिस ,सचिन चौहान, मनोहर पटेल, राजेंद्र शितोले ,कृषि विभाग के अधिकारी विक्रम रावत, बलराम जमरे, नेहा तोमर, भारत पटेल सहित क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें