Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के चार संभागों में हल्की वर्षा

09 सितम्बर 2022, इंदौर: मध्यप्रदेश के चार संभागों में हल्की वर्षा – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के रीवा, शहडोल,जबलपुर एवं इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। चम्बल संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहा। शहडोल जिले के ब्यौहारी में सर्वाधिक 50 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। बीते 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

 पश्चिमी मध्य प्रदेश-अलीराजपुर (चं.शे.आ. नगर – 27, कट्ठीवाड़ा – 14, जोबट – 6.6, सिटी – 3.2),खण्डवा (सिटी – 24.2, केवीके  – 20, पंधाना – 7, खालवा – 2),खरगोन (सिटी – 19.6, कसरावद – 15, भगवानपुरा – 3, झिरन्या – 3),बुरहानपुर (खकनार – 15, सिटी – 5.2, नेपानगर – 2.5),रायसेन (गैरतगंज – 13.4, सिलवानी – 9, सुल्तानपुर – 0.4, सिटी – 0.2),इंदौर (एग्रो ओब्स  – 11, एयरपोर्ट – 7.4, महू – 4),धार (तिरला – 10, गंधवानी – 5, बाग – 3, सिटी – 1.6, पीथमपुर – 1.1, बदनावर – 1),बड़वानी (निवाली – 9, राजपुर – 9, ठीकरी – 6.2, पाटी – 2, तलुन केवीके – 1),देवास (हाटपीपल्या – 4), ग्वालियर (चिनौर – 3.1),बैतूल (सिटी – 2.8, मुलताई -1),नर्मदापुरम (माखननगर – 2),हरदा (खिरकिया – 2),झाबुआ (थांदला – 2),पचमढ़ी – 6.6,  महेश्वर – 5.8 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश -शहडोल (ब्यौहारी – 50, जयसिंहनगर – 7, जैतपुर – 5, कल्याणपुर केवीके  – 1.5),सागर (रहली – 46.4, देवरी – 7, बंडा – 7, गढ़कोटा – 1.2, लह्दारा केवीके  – 0.5, सिटी – ट्रेस ),मंडला (सिटी – 40, निवास – 23, मोहगांव – 12.3, बीजाडांडी – 9.5, नारायणगंज – 5.2, घुघरी – 3),रीवा (नईगढ़ी – 36, त्यौंथर – 19, सिरमौर – 15.2, जवा – 10.2, सेमरिया – 7, रायपुर कर्चुलियान – 2, मनगवां – 1),दमोह (जबेरा – 25, सिटी – 6, मड़ियाहार केवीके  – 1),नरसिंहपुर (गोटेगांव – 25),डिंडोरी (मेहदवनी – 18.3),जबलपुर (बरगी – 17.6, कुंडम -14.2, सिटी – 13.4, रांझी – 12, बरेला – 9.2, शहपुरा – 8.1, मझौली – 7.4, पाटन – 3.2),सतना (रघुराजनगर – 17.4, बिरसिंहपुर – 16, नागौद – 4, रामपुर बाघे. – 2),उमरिया (मानपुर – 14.6, चंदिया – 9, सिटी – 5.2),सीधी (रामपुर नैकिन – 13, सिहावल – 4, गोपदबनास – 1.8, सिटी केवीके – 0.5),पन्ना (सिटी – 9.1, अजयगढ़ – 5.8, पवई – 5, अमानगंज – 4.6),छिंदवाड़ा (जुन्नारदेव – 7.4, हर्राई – 7.2, बिछुआ – 4, पाण्ढुर्णा – 1.5, तमिया – 1, सिटी – 0.6),कटनी (उमरियापान – 6.2, बड़वारा – 5.2, पिपरौंध केवीके – 3, बिलहरी – 2, रीठी – 1.2, सिटी – 1, स्लीमनाबाद – 1),सिंगरौली (सरई – 4.6),सिवनी (सिटी – 3.6, कुरई – 2, घनसौर – 1),टीकमगढ़ (खरगापुर – 2),छतरपुर (नौगांव – ट्रेस ),बाणसागर – 19.0,   पेंच – 5.7,   बॉंधवगढ़ – 5.2, मैहर – 2.1,   खजुराहो -ट्रेस की गई।

मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार रीवा, शहडोल,जबलपुर,भोपाल इंदौर,नर्मदापुरम,उज्जैन, ग्वालियर,एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। उपर्युक्त संभागों के अलावा देवास , उज्जैन,बुरहानपुर , खंडवा,खरगोन और बड़वानी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: 5 सितंबर इंदौर मंडी भाव, प्याज में एक बार फिर आया उछाल 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )