Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बायर ग्राम का उद्घाटन और किसान गोष्ठी

4 अगस्त 2022, रायपुर ।  बायर ग्राम का उद्घाटन और किसान गोष्ठी – कृषि क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बायर क्राप साइंस लि. की तरफ से अभनपुर ब्लॉक के मोहंदी गांव में बायर ग्राम का उद्घाटन किया गया और उसको बायर ग्राम के रूप में गोद लिया। इस मौके पर बायर कम्पनी के श्री रविशंकर (कस्टमर मार्केटिंग हेड-इंडिया) ने किसान गोष्ठी को संबोधित किया और बताया कि कृषि क्षेत्र में उपलब्ध अत्याधुनिक तरीकों को अपनाकर और पुरानी खेती के तरीकों से हट कर नई जानकारी और संसाधनों का इस्तेमाल करके व्यावसायिक खेती पर जोर दिया ताकि किसान को प्रति एकड़ ज्यादा मुनाफा हो। उन्होंने डिजिटल तकनीक का खेती में प्रयोग पर बल दिया। श्री तरुण शर्मा (कम्पैन एक्टिवेशन हेड) ने बायर ग्राम की संकल्पना के अंतर्गत सहभागी, बायर मित्र के माध्यम से गांव के समावेशित विकास पर जोर दिया।

इस मौके पर कंपनी के श्री हरेन्द्र सिंह बिष्ट (व्यवसायिक प्रबंधक) ने इस गांव को न केवल कृषि क्षेत्र बल्कि सामाजिक क्षेत्र में सतत् विकास करने हेतु ग्रामवासियों को बायर की तरफ से समूल योगदान का भरोसा दिया। श्री संजय सिह (कम्पैन एक्टिवेशन मैनेजर) और श्री रोहित शर्मा (टेरिटरी बिजनेस मैनेजर) उपस्थित रहे। गांव की सरपंच श्रीमती यशोदा साहू और श्री रविशंकर द्वारा स्कूल प्रांगण में पौधा रोपण किया गया।

महत्वपूर्ण खबर:दूधिया मशरूम से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile