Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उपार्जन कार्य सुचारु रुप से जारी रहे, गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

25 अप्रैल 2023, नर्मदापुरम: उपार्जन कार्य सुचारु रुप से जारी रहे, गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही – कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्टरेट में आयोजित समय सीमा की बैठक में रबी उपार्जन, परिवहन एवं भंडारण की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने केंद्रों पर से सुचारू रूप से परिवहन करा उपज का भंडारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिक आपूर्ति निगम को परिवहन की सतत मॉनिटरिंग करें , लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने केंद्रो पर बारदाना सहित अन्य लॉजिस्टिक्स की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि जिले में अभी तक 17205 किसानों से 191235 मीट्रिक टन की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही 138000 मीट्रिक टन का परिवहन किया गया है। अभी तक 41634 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि समिति केंद्र द्वारा भी परिवहन करा उपज का सुरक्षित भंडारण कराया जाए।

मूंग सिंचाई की समीक्षा में बताया गया कि 90 प्रतिशत सिंचाई की जा चुकी है । पलेवा कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सिंचाई के लिए पहला पानी जारी है। कलेक्टर श्री सिंह ने सिंचाई से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा खाद का अग्रिम भण्डारण एवं निरन्तर उठाव किया जाय। सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को गिरदावरी कार्य में भी गति लाने के लिए निर्देशित किया गया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें