राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य में वृद्धि पर मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त किया

21 जून 2024, इंदौर: समर्थन मूल्य में वृद्धि पर मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त किया – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत दिवस प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा बुधवार को खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किसानों के हित में लिए गए निर्णय पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।

केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) वृद्धि का निर्णय लिया है। सबसे अधिक वृद्धि तिलहन और दालों के लिए की गई है।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रागी के साथ ही ज्वार , बाजरा, मक्का आदि पर समर्थन मूल्य में वृद्धि से मध्य प्रदेश के किसान लाभान्वित होंगे। विशेष रूप से जनजातीय बहुल क्षेत्र में जहां रागी और अन्य मोटे अनाज उगाए जाते हैं, किसानों को प्रत्यक्ष लाभ होगा।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com