Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मंडी में श्री अन्न बाजरा, रागी, कोदो, कंगनी के ताजा भाव

22 अप्रैल 2023, नई दिल्ली: मंडी में श्री अन्न बाजरा, रागी, कोदो, कंगनी के ताजा भाव – मिलेट वर्ष 2023 में सरकार श्री अन्न के सेवन पर जोर दे रही हैं। सरकार जगह-जगह कार्यक्रमों और कार्यशालाओं द्वारा श्री अन्न का प्रचार प्रसार कर रही हैं। सरकार श्री अन्न की खपत को बढ़ाने और उसे अपने भोजन में शामिल करनी की मुहीम चला रही हैं।

ऐसे में श्री अन्न की मांग बाजार में कितनी बढ़ी हैं। बाजार और मंडी में श्री अन्न की कीमतों में कितने उतार चढ़ाव आये हैं। इसके साथ ही फसल के नाम, मंडी के राज्य और जिले के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम फसलों के मंडी भाव इस आर्टिकल के द्वारा आपकों बता रहे हैं। 20 अप्रैल 2023 के अनुसार मंडी भाव निम्नलिखित हैं-

प्रमुख मंडियों में श्री अन्न के मंडी भाव

बाजरा- मध्यप्रदेश के सबलगढ़ मंडी में आज के बाजरा का उच्चतम मूल्य- ₹1966/क्विंटल, न्यूनतम मंडी मूल्य- ₹1908/क्विंटल और औसत मंडी मूल्य- ₹1950/क्विंटल हैं। राजस्थान की दौसा मंडी में बाजरा का उच्चतम मूल्य- ₹2392/क्विंटल, न्यूनतम मंडी मूल्य- ₹2000/क्विंटल और औसत मंडी मूल्य- ₹2196/क्विंटल हैं। इसके अलावा गुजरात के थारा मंडी में आज के बाजरा के रेट कुछ इस प्रकार हैं: उच्चतम मूल्य- ₹2850/क्विंटल, औसत मंडी मूल्य- ₹2600/क्विंटल और उच्चतम मंडी मूल्य- ₹2725/क्विंटल हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कंगनी- कर्नाटक की बेल्लारी मंडी में आज के कंगनी के रेट कुछ इस प्रकार हैंः औसत मूल्य- ₹3121/क्विंटल, न्यूनतम मंडी मूल्य- ₹3200/क्विंटल और उच्चतम मंडी मूल्य- ₹2890/क्विंटल हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कोदो- मध्यप्रदेश के सिंगरौली मंडी में आज के कोदो का उच्चतम मूल्य- ₹2400/क्विंटल, न्यूनतम मंडी मूल्य- ₹2400/क्विंटल और औसत मंडी मूल्य- ₹2400/क्विंटल हैं। छत्तीसगढ़ की मुंगुली मंडी में आज के कोदो के रेट कुछ इस प्रकार हैंः उच्चतम मूल्य- ₹2620/क्विंटल, न्यूनतम मंडी मूल्य- ₹2390/क्विंटल और औसत मंडी मूल्य- ₹2540/क्विंटल हैं।

रागी- महाराष्ट्र के पुणे मंडी में आज के रागी के रेट कुछ इस प्रकार हैंः उच्चतम मूल्य- ₹3800/क्विंटल, न्यूनतम मंडी मूल्य- ₹3700/क्विंटल और औसत मंडी मूल्य- ₹3750/क्विंटल हैं।

ज्वार- राजस्थान के ब्यावर मंडी में आज के ज्वार का उच्चतम मूल्य- ₹5400/क्विंटल, न्यूनतम मंडी मूल्य- ₹2700/क्विंटल और औसत मंडी मूल्य- ₹4050/क्विंटल हैं। इसके अलावा उत्तरप्रदेश के भारुआसुमेरपुर मंडी में आज के बाजरा के रेट कुछ इस प्रकार हैं: उच्चतम  मूल्य- ₹7000/क्विंटल, न्यूनतम मंडी मूल्य- ₹6000/क्विंटल और औसत मंडी मूल्य- ₹6600/क्विंटल  हैं। ज्वार का सबसे अधिक मूल्य गुजरात की सिद्धपुर मंडी में रेट कुछ इस प्रकार हैंः उच्चतम मूल्य- ₹7000/क्विंटल, न्यूनतम मंडी मूल्य- ₹5500/क्विंटल और औसत मंडी मूल्य- ₹6250/क्विंटल हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )