Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उड़ीसा में कृभको की डीलर कॉन्फ्रेंस हुई

11 मार्च 2023, उड़ीसा ।  उड़ीसा में कृभको की डीलर कॉन्फ्रेंस हुई – कृभको उड़ीसा द्वारा  डीलर्स कॉन्फे्रंस का आयोजन वरिष्ठ सहकारी नेता एवं कृभको के आर.जी.बी. सदस्य श्री महेन्द्र नायक के मुख्य आतिथ्य में किया ्रगया। संगोष्ठी में श्री ए.के.गुप्ता, मुख्य राज्य प्रबंधक छतीसगढ़ एवं उड़ीसा, श्री संजय मोहन्ती वरि. वैज्ञानिक व कार्यक्रम समन्वयक के.वी.के.पुरी, श्री राजेश मिश्रा स्टेट कोऑर्डिनेटर डी.बी .टी. उड़ीसा विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत कृभको अधिकारी श्री प्रीतिश मिश्रा ने किया। श्री गुप्ता ने राज्य में की जा रही व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

वरि.वैज्ञानिक श्री मोहन्ती ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर जोर दिया। श्री नायक ने उद्बोधन में कहा कि कृभको सहकारिता का गौरव है जो सदस्य समितियों को लगातार 20 प्रतिशत लाभांश वितरित कर रहा है व कृषकों को आर्थिक एवं सामाजिक विकास में सहभागी है। डी.बी.टी. कोऑर्डिनेटर श्री मिश्रा ने सही समय पर पीओएस मशीन से विक्रय करने को कहा ताकि सप्लायर्स कंपनी को समय पर अनुदान प्राप्त हो सकें।

कार्यक्रम में कृभको अधिकारी श्री आशुतोष चंद्राकर, श्री सौम्य रंजन त्रिपाठी सहित राज्य के विक्रेताओं, होलसेलर्स ने भाग लिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें