Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर कृषि विश्व विद्यालय में कृषि तकनीकी विकास पर नेशनल कॉन्फ्रेंस होगी

27 फरवरी 2024, जबलपुर: जबलपुर कृषि विश्व विद्यालय में कृषि तकनीकी विकास पर नेशनल कॉन्फ्रेंस होगी – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में आगामी 1 से 3 मार्च 2024 तक सोसाइटी ऑफ कृषि विज्ञान अमृतसर पंजाब, फोरम ऑफ केवीके एवं एआईसीआरपी जोरहट असम एवं जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में तथा नाबार्ड के विशेष सहयोग के माध्यम से राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, विस्तार विशेषज्ञों और कृषि उद्योग को एक मंच पर लाना है, ताकि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास पहल 2050 में कृषि के लिए इसकी प्रसारण नीतियों पर चर्चा की जा सके ।

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य रूप से कृषि उत्पादन जीविका से स्थिरता, फसल सुरक्षा एवं परिस्थितिकी, कृषि अर्थशास्त्र सूक्ष्म से वृहद तक, तकनीकी के प्रचार-प्रसार की चुनौतियां एवं कृषि में नैनो उर्वरक, ए आई और बायोटेक्नोलॉजी विषयों पर विशेष रूप से मंथन किया जाएगा।

तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 2024 के बेहतर आयोजन हेतु लोकल ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राष्ट्रीय सम्मेलन के नेशनल ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी डॉ. ए. के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में संपूर्ण राष्ट्र से कृषि वैज्ञानिक, कृषि से जुड़े संस्थाएं, कृषि छात्र एवं किसान आदि भागीदारी निभाएंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर कृषि शिक्षा, शोध एवं विस्तार के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों को मौखिक एवं पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया जायेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

डॉ. मनोज शर्मा, फाउंडर एसकेवी ने बताया कि सम्मेलन के दौरान कृषि के विभिन्न विषयों पर बेहतर कार्य करने वाले कृषि वैज्ञानिकों का सम्मान किया जाएगा।समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न कमेटी के अध्यक्ष डॉ. ए. क.े राय, डॉ. टी.आर. शर्मा, डॉ. अनुभा उपाध्याय, डॉ. संजय वैशाम्पायन, डॉ. रश्मि शुक्ला, डॉ. शेखर सिंह बघेल, डॉ. बी. एस. द्विवेदी, डॉ. सिद्धार्थ नायक, डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. रिचा सिंह आदि की उपस्थिति रही।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)