Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बरेली में एक दिवसीय कुक्कुट मेला 29 अक्टूबर को  

20 अक्टूबर 2022, इंदौर: बरेली में एक दिवसीय कुक्कुट मेला 29 अक्टूबर को – भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद- केंद्रीय पक्षी अनुसन्धान संस्थान ,इज्जतनगर , बरेली (उत्तर प्रदेश ) द्वारा आगामी 29 अक्टूबर को अनुसन्धान संस्थान परिसर में एक दिवसीय कुक्कुट मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें किसान और पोल्ट्री वालों को आमंत्रित किया गया है। प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित इस मेले में कुक्कुट प्रदर्शनी में मुर्गी, बटेर ,टर्की और गिनी फाउल की प्रजातियों के प्रदर्शन के अलावा , मशीनों की जानकारी, वित्तीय जानकारी और कृषक संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मेले में कुक्कुट प्रदर्शनी में मुर्गी, बटेर ,टर्की और गिनी फाउल की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा पोल्ट्री बीट से बायो गैस तैयार करने की तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। मुर्गी के अण्डों से चूजे निकलने की सस्ती मशीन का प्रदर्शन और तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। मुर्गी ,अंडा ,मांस और अन्य पोल्ट्री प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन और बिक्री की भी व्यवस्था रहेगी।

इसके अलावा सरकारी , गैर सरकारी और वित्तीय संस्थाओं द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी के साथ ही बैंकों द्वारा पोल्ट्री फार्म स्थापित करने हेतु फाइनेंस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। कृषक संगोष्ठी में पोल्ट्री की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: बड़नगर मंडी में सोयाबीन 6500 रु क्विंटल बिकी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )