Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रतिकूल मौसम में भी सोयाबीन की 20 क्विंटल उपज के संकेत

14 अक्टूबर 2026, इंदौर: प्रतिकूल मौसम में भी सोयाबीन की 20 क्विंटल उपज के संकेत –  ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर में 9 अक्टूबर को आयोजित सोयाबीन कटाई दिवस में उन्नत किस्मों NRC 268 और NRC 270 से करीब 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के प्रारंभिक संकेत मिले हैं। दोनों किस्मों के एक-एक एकड़ क्षेत्र में कटाई के बाद प्राप्त आंकड़े उत्साहजनक हैं। प्रतिकूल मौसम के बावजूद यह उपज देश की औसत उत्पादकता 10–11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से लगभग दोगुनी है।

हालांकि, NRC 268 और NRC 270 की उत्पादन क्षमता की पुष्टि के लिए कटाई के आंकड़ों का विस्तृत वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। दीर्घकालीन परीक्षणों से विभिन्न मौसमों और क्षेत्रों में इन किस्मों के प्रदर्शन का आकलन करने में मदद मिलेगी।


Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें