Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई प्रबंधन के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी

28 नवंबर 2026, रायसेन (कृषक जगत): नरवाई प्रबंधन के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी – जिले में पराली प्रबंधन जागरूकता रथ को विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमल सोलंकी, परियोजना संचालक आत्मा रवि आम्रवंशी, सहायक कृषि यंत्री शिवम रघुवंशी ने कृषकों के समक्ष नरवाई प्रबंधन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रथ के माध्यम से गांवो में किसानों को जागरूक करेगा, धान की फसल कटाई के उपरांत खेतों में बचने वाली पराली एवं फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा नरवाई जलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने, जागरूकता रथ के माध्यम से किसानों को पराली एवं फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित उपयोग एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने की जानकारी दी जाएगी। धान की पराली को खेत में फैलाकर मल्चिंग के रूप में उपयोग करने, पशुओं के चारे, कम्पोस्ट एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण तथा अन्य उपयोगी संसाधनों के रूप में अपनाकर लाभ प्राप्त करना बताया जाएगा। पराली जलाने से मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव नष्ट होते हैं, भूमि की उर्वरता एवं जैविक पदार्थ प्रभावित होते हैं तथा वायु प्रदूषण बढ़ने से मानव स्वास्थ्य, पशुओं एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने से मिट्टी में नमी संरक्षण, जैविक पदार्थों की वृद्धि, पोषक तत्वों का पुनर्चक्रण तथा खेती की लागत में कमी लाने में मदद मिलती है। कृषि यंत्रों के उपयोग एवं पर्यावरण हितैषी खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile