Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर से जैविक खेती में जाग्रति

28 नवंबर 2026, आगर मालवा( कृषक जगत ): बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर से जैविक खेती में जाग्रति – मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान के तहत् कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने ग्राम बगावद में कृषक श्री घनश्याम मुकाती के खेत पर संचालित बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर का अवलोकन किया। किसान से चर्चा कर जैविक खेती एवं कृषि नवाचारों पर चर्चा की कृषक श्री रामेश्वर मुकाती द्वारा अपनाई जा रही जैविक कृषि पद्धतियों की जानकारी ली। यहां हल्दी ,टमाटर, संतरा एवं अन्य फसलों का उत्पादन जैविक पद्धति से करते हैं कम लागत में अच्छा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन का आधार जैविक तरीके से उत्पादन की बाजार में अच्छी मांग रहती है। हल्दी की हार्वेस्टिंग, प्रोसेसिंग एवं अन्य कृषि गतिविधियों की प्रक्रिया देखी गई। कलेक्टर श्री मीणा ने जैविक , प्राकृतिक खेती कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं जैविक इनपुट के उपयोग को प्रोत्साहित करने की बात कही।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री बी एस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अर्पिता राय, उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, परियोजना संचालक आत्मा श्री पियूष सोलंकी, उप संचालक उद्यानिकी श्री अर्जुन राजपूत ,बीटीएम श्री राजेश डामोर सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile