संचालक कृषि पहूचे खेतों में देखी फसल स्थिति
28 नवंबर 2026, रायसेन (कृषक जगत): संचालक कृषि पहूचे खेतों में देखी फसल स्थिति – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संचालक श्री उमाशंकर भार्गव ने विकास खण्ड सिलवानी में प्रगतिशील कृषक श्रीमती जानकी बाई/नर्मदा प्रशाद कुशवाहा ग्राम बेगवाकला में समन्वित कृषि का अवलोकन किया । अरहर फसल प्रदर्शन देखकर उत्पादन की जानकारी दी। कृषक से फसल का बीज बाजार में नहीं बेचना, आसपास के किसानों को बीज के लिए बाजार भाव से कुछ अधिक कीमत पर अधिक से अधिक किसानों को छोटे-छोटे पैकेट बनाकर अगली फसल के बीज के रूप में उपयोग करने के लिए देने की बात कही। कृषक द्वारा मल्चिंग एवं ड्रिप से सब्जियों का उत्पादन, प्राकृतिक खेती, बलराम ताल , पशुपालन विविधिकरण तकनीक देखी। कृषक ने पंगेशियस मछली पालन के साथ साथ तालाब के पानी से सब्जियों में सिंचाई उन्नत नस्ल की तीन भैंस एवं दो गाय भी पाली है, पशुओं के हरा चारा काटने के लिए कटिया मशीन का उपयोग कर रहे है ।

आत्मा योजनान्तर्गत प्राकृतिक खेती मैं खाद के लिए जीवामृत व कीटनाशक के लिए दस्पर्णी आर्क का उपयोग समझा ।शासकीय कृषि प्रक्षेत्र सिलवानी का विजिट किया गया, जिसमे महोदय ने आत्मा योजना अंतर्गत दिए गए बायो डाइजेस्टर की सराहना की फार्म में जीवामृत बनाकर फसलों में उपयोग किया जा रहा है, एवं संचालक महोदय द्वारा प्रक्षेत्र अधीक्षक रघुवीर सिंह कुशवाहा से प्रक्षेत्र से संबंधित उत्पादन उत्पादकता एवं बीज उठाओ व बोनी की जानकारी ली, प्रक्षेत्र पर उपलब्ध सीमित संसाधनों के लिए संचालक महोदय ने उपसंचालक कृषि श्री के पी भगत, को आवश्यक यंत्रों, नलकूप खनन की मांग का प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया, उप संचालक कृषि द्वारा फार्म में अतिक्रमण से संबंधित समस्याओं की जानकारी को अवगत कराया एवं फेंसिंग हेतु राशि की मांगने की, परियोजना संचालक आत्मा श्री रवि आम्रवंशी, द्वारा जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किया जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया तथा धान फसल की नरवाई प्रबंधन हेतु किये जा रहे प्रयास, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कृषक संगोष्ठियों के माध्यम से उर्वरकों का संतुलित उपयोग, अधिक रसायनों के उपयोग से बचने हेतु लगातार प्रचार प्रसार कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है ।इस दौरान एसएडीओ श्री सुनील मालवीय, एईओ श्री ललित किरार एवं क्षेत्र के कृषक भी उपस्थित रहे…
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


