Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर की दोनों मंडियां 3 अप्रैल तक बंद रहेंगी

29 मार्च 2023, इंदौर: इंदौर की दोनों मंडियां 3 अप्रैल तक बंद रहेंगी – इंदौर की दोनों मंडियों में 5 दिन का अवकाश रहेगा। त्यौहार, वार्षिक लेखाबंदी और साप्ताहिक  अवकाश के कारण लगातार 5  दिन इंदौर की लक्ष्मीबाई नगर एवं संयोगितागंज (छावनी )मंडी के प्रांगण में नीलामी बंद रहेगी। लेकिन  एमपी  फार्म गेट -एप पर ऑन लाइन खरीदी -बिक्री के सौदे किए जा सकेंगे।  उक्त जानकारी अधीक्षक, कृषि उपज मंडी समिति , इंदौर की एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 30 मार्च को राम नवमी अवकाश,31 मार्च को वार्षिक लेखा बंदी, 1 अप्रैल को बैंक अवकाश , 2 अप्रैल को रविवार का साप्ताहिक अवकाश और 3 अप्रैल को महावीर जयंती का शासकीय अवकाश होने से निरंतर 5  दिन अवकाश रहेगा। इंदौर मंडी समिति ने कृषकों से निवेदन किया है कि उपरोक्त अवकाश के दिनों में अपनी कृषि उपज इंदौर मंडी प्रांगण में नहीं लाएं।  

प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा एमपी  फार्म गेट -एप के माध्यम से ऑन लाइन सौदा पत्रक की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कृषि उपज का क्रय -विक्रय जारी रहेगा। जो कृषक अवकाश अवधि में अपनी उपज बेचना चाहते हैं , वे सौदा पत्रक के माध्यम से विक्रय कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )