Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नाथ बायोजीन ने एग्रो टेक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई

15 अक्टूबर 2022, जयपुर: नाथ बायोजीन ने एग्रो टेक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई – बीज उत्पादक कंपनी नाथ बायोजीन सीड्स लिमिटेड ने एग्रो स्टार कंपनी के खिलाफ अवैध रूप से नाथ बायोजीन के उत्पाद का व्यापार करने का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज कराई है ।  एफ आई आर स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है । आरोप में कहा गया है कि जयपुर स्थित यू लिंक एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नाथ बायोजीन के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क वाले बीजों का विक्रय अनधिकृत रूप से किया जा रहा है, जबकि इन उत्पादों का विक्रय नाथ बायोजीन द्वारा अधिकृत विक्रेता ही कर सकते है

आल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन ने भी कंपनी की कार्यवाही का समर्थन करते हुए ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से एग्रो इनपुट के व्यापार का विरोध किया है ।  एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की है कि अन्य उत्पादक कंपनियां भी ऐसे ऑनलाइन प्लेटफार्म के विरुद्ध कड़े कदम उठाएंगी ।

महत्वपूर्ण खबर: ट्राइकोडरमा क्या है और इसका प्रयोग कैसे करते है

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें