Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उपसंचालक कृषि ने खाद वितरण व्यवस्था का लिया जायजा

01 दिसम्बर 2023, अशोकनगर: उपसंचालक कृषि ने खाद वितरण व्यवस्था का लिया जायजा – उप संचालक कृषि श्री के एस कैन द्वारा गत दिनों शासकीय गोदाम अशोकनगर मै मौके पर जाकर खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने पी ओ एस मशीन एवं भौतिक रूप से उपलब्ध खाद का भी मिलान किया गया। साथ ही गोदाम प्रभारी को निर्देशित किया गया कि किसानों को उनकी माँग अनुसार यूरिया एवं डी ए पी प्रदाय किया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो । साथ ही किसानों को खाद प्राप्‍त करने में कोई भी परेशानी न हो।

उपसंचालक कृषि ने बताया कि वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। जिले में यूरिया 6698 मैट्रिक टन, डी ए पी 2040 मैट्रिक टन , एन पी के 1264 मैट्रिक टन एवं एस एस पी 3224 मैट्रिक टन , इस प्रकार से जिले में कुल 13324 मैट्रिक टन खाद भंडारित है। दो दिवस के अन्दर जिले को यूरिया की एक रैक और मिल जाएगी । जिसका किसानों को उनकी मांग अनुरूप सुचारु रूप से वितरण करवाया जा रहा है l

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें