Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

Chhattisgarh: मिलेट्स से बने व्यंजन स्वास्थ्य और पोषण के लिए बेहतर विकल्प : डॉ. महंत

18 मई 2023, कोरिया । Chhattisgarh: मिलेट्स से बने व्यंजन स्वास्थ्य और पोषण के लिए बेहतर विकल्प : डॉ . महंत – विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने गत दिन कोरिया जिलें के  प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर में बने कोरिया मिलेट्स कैफे का शुभारंभ किया। स्वाद एवं सेहत से भरपूर व्यंजनों की बहार इस मिलेट्स कैफे में जिलेवासियों को मिलेगी। डॉ महंत ने फीता काटकर कोरिया मिलेट्स कैफ़े का शुभारंभ किया तथा कैफे में मिलेट्स व्यंजनों का स्वाद चखा। उन्होंने मिलेट्स कैफे का अवलोकन कर जिला प्रशासन की सराहना की तथा शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरिया मिलेट्स कैफे में मिलेट्स से बने व्यंजन स्वास्थ्य के नजरिए से बेहतर विकल्प हैं, पौष्टिक खाने की कमी को पूरा करने के लिए मिलट्स कैफे की शुरुआत की जा रही है जिससे स्वाद के साथ-साथ लोगों को पोषण भी मिलेगा। इस अवसर पर लोकसभा सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक, श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत के विधायक श्री गुलाब कमरो, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर मिलेट्स को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य में मिलेट मिशन योजना शुरू की गई, जिसके तहत जिलों में मिलेट्स कैफे की शुरुआत की जा रही है। इसी अनुक्रम में जिला प्रशासन द्वारा जिला कलेक्टोरेट परिसर में कोरिया मिलेट्स कैफे तैयार किया गया, जिसका इंतज़ार लम्बे समय से जिलेवासियों को था। दूर से ही आकर्षक दिखने वाले मिलेट्स कैफे में जगमगाती लाइटिंग, बैठक व्यवस्था, हरियाली देखते ही बनती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 मिलेट्स कैफे, जैसे नाम से ही पता चलता है यहां मुख्य रूप से मिलेट्स से बने पौष्टिक तथा स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लोगों को चखने मिलेगा। यहां मिलेट्स कुटकी टी, किनवा लस्सी, किनवा स्पाइस बट्टर मिल्क, बाजरे का पराठा, बाजरा चीला, रागी चीला, रागी आलू पान केक, ज्वार पकोड़ा, रागी मसाला दोसा, ज्वार मसाला दोसा, कोदो उत्तपम, मिलेट्स मंचूरियन, मिलेटस लोलीपॉप, मिलेट्स पनीर चिल्ली, कोदो फ्राई चावल, मिलेट्स बिरयानी, बाजरा रोटी, ज्वार रोटी, किनाना की खीर, कुटकी की खीर, ज्वार मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे, इसके साथ ही अन्य व्यंजनों की भी उपलब्धता यहां होगी। इसके साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार का नवीन अवसर प्राप्त होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
विधानसभा अध्यक्ष बने पहले ग्राहक

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने समूह की महिलाओं से बात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा बेहतर कार्य हेतु प्रेरित किया। कैफे के पहले ग्राहक रहे डॉ महंत ने 1,750 रुपए का भुगतान किया तथा समूह की महिलाओ का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें 250 रुपए प्रोत्साहन के रूप में दिए। बता दें कि मिलेट्स से स्वादिष्ट व्यंजनों का निर्माण रोशनी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।