Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु 4 अक्टूबर तक पंजीयन

02 अक्टूबर 2024, रायसेन: समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु 4 अक्टूबर तक पंजीयन – खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए मप्र शासन द्वारा किसान पंजीयन की प्रक्रिया का निर्धारण किया गया है। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जिले में धान किसान पंजीयन के लिए 23 पंजीयन केंद्रों का निर्धारण किया गया है तथा 122 कियोस्क सेंटरों को पंजीयन हेतु सत्यापित किया गया है। इन निर्धारित स्थानों पर पंजीयन कार्य 04 अक्टूबर 2024 तक प्रातः 07 बजे से रात्रि 09 बजे तक शासकीय कार्य दिवसों में किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले के समस्त किसान भाइयों से अपनी धान फसल के समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु 04 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने की अपील की गई है।

विगत रबी एवं खरीफ की भांति इस वर्ष भी किसान पंजीयन को भू-अभिलेख के डाटाबेस आधारित किया गया है। वन पट्टाधारी एवं सिकमी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल समिति स्तर पर ही है। किसान भाई अपना पंजीयन इन निर्धारित केन्द्रों के अतिरिक्त मोबाइल एप, एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, तहसील और जनपद कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र/ग्राम पंचायत सुविधा केन्द्र/लोक सेवा केन्द्र और साइबर कैफे पर अधिकतम 50 रू का भुगतान कर पंजीयन करा सकते हैं। शासन द्वारा किसान पंजीयन की अंतिम पंजीयन की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2024 निर्धारित है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com