सतना में धान खरीदी के लिए 1.60 लाख मीट्रिक टन क्षमता के ओपन कैप बनाने की तैयारी
25 नवंबर 2026, सतना: सतना में धान खरीदी के लिए 1.60 लाख मीट्रिक टन क्षमता के ओपन कैप बनाने की तैयारी – मध्यप्रदेश के सतना में धान उपार्जन की तैयारियों को लेकर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में रैगांव विधानसभा क्षेत्र सहित जिले में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की गई। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
खरीदी के अनुमान के अनुसार बनेंगे ओपन कैप
राज्यमंत्री ने रैगांव विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जाने वाले उपार्जन केंद्रों और पात्र समितियों की जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाए। किसानों को उपज लाने और बेचने में परेशानी न हो तथा उन्हें भुगतान भी जल्द मिल सके, इसकी व्यवस्था की जाए।
धान के सुरक्षित भंडारण की कार्ययोजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 2 लाख 40 हजार मीट्रिक टन भंडारण क्षमता उपलब्ध है। वहीं, धान खरीदी के अनुमान के अनुसार 1 लाख 60 हजार मीट्रिक टन क्षमता के ओपन कैप बनाए जाने की आवश्यकता होगी। इस पर राज्यमंत्री ने धान की मिलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि भंडारण के लिए अधिक जगह उपलब्ध हो सके।
उपार्जन केंद्रों की मैपिंग पर दिया जोर
राज्यमंत्री ने कहा कि उपार्जन केंद्रों की मैपिंग करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि अधिक पैदावार वाले क्षेत्रों में खरीदी केंद्र जरूर बनाए जाएं। किसानों को उपज बेचने के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े। उन्होंने अन्य विकासखंडों की तरह सोहावल विकासखंड में भी विपणन समिति बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि रैगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 22 समितियां हैं, जिनमें से 11 समितियां ही खरीदी के लिए पात्र हैं। ऐसे में एक समिति को दो-दो खरीदी केंद्र दिए जा सकते हैं। राज्यमंत्री ने अपात्र समितियों से शॉर्टेज की राशि जमा कराकर उन्हें पात्रता की श्रेणी में लाने के प्रयास करने को भी कहा।
राशन वितरण की भी हुई समीक्षा
बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले की सभी राशन दुकानों में खाद्यान्न का उठाव और हितग्राहियों को वितरण समय पर किया जा रहा है। जिला उपार्जन समिति की बैठक में उपार्जन केंद्रों की मैपिंग और
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


