Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनूपपुर में मखाना की खेती को मिलेगा बढ़ावा, प्रशिक्षण के लिए 5 किसानों का दल रायपुर रवाना

25 नवंबर 2026, अनूपपुर: अनूपपुर में मखाना की खेती को मिलेगा बढ़ावा, प्रशिक्षण के लिए 5 किसानों का दल रायपुर रवाना – मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित सेंट्रल सेक्टर स्कीम फॉर डेवलपमेंट ऑफ मखाना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अनुपपुर जिले में मखाना की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 5 कृषकों का दल प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर विजिट के लिए रायपुर (छत्तीसगढ़) रवाना हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कृषक दल को रवाना किया।

कृषक दल 26 एवं 27 नवंबर 2026 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित मखाना महोत्सव में शामिल होकर मखाना की खेती की तकनीक एवं उत्पादन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।

इसके साथ ही कृषक दल ओजस फार्म, लिंगाडीह, रायपुर पहुंचकर मखाना की खेती, प्रक्षेत्र प्रबंधन, उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन केंद्र का अवलोकन कर व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करेगा। इस प्रशिक्षण एवं भ्रमण से कृषकों को मखाना उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी, जिससे अनूपपुर जिले के विकासखंड स्तर पर मखाना की खेती प्रारंभ करने की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग के उद्यान विकास अधिकारी सरदार सिंह चौहान,  माखनलाल प्रजापति, दीपक कुमार बुनकर, बाबूलाल कोल, भीषम सिंह धुर्वे, नरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, श्री शिवकार चौधरी एवं कोमल प्रसाद रविदास उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture