भिंड : प्रधानमंत्री कुसुम-ए अंतर्गत स्थापित किया 1 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र
25 नवंबर 2026, भिंड: भिंड : प्रधानमंत्री कुसुम-ए अंतर्गत स्थापित किया 1 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र – भिंड जिले के बरखरा निवासी श्री देवेश शर्मा ने ग्राम चितौरा में प्रधानमंत्री कुसुम योजना घटक-ए के तहत 1 मेगावाट क्षमता का ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है। क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के अलावा इस परियोजना से आय में वृद्धि और प्रदूषण में कमी जैसे लाभ प्राप्त हो रहे हैं। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 4.75 करोड़ रुपए है, जिसमें श्री देवेश का योगदान 30 प्रतिशत है तथा शेष धराशि बैंक ऋण के रूप में स्वीकृत हुई है। लगभग 5 माह पहले इस संयंत्र में बिजली उत्पादन शुरू हो गया है जिसकी आपूर्ति चितौरा सब-स्टेशन को की जा रही है।
श्री देवेश बताते हैं कि खारे पानी की समस्या के कारण इस भूमि में कृषि व्यवसाय लाभकारी नहीं रह गया था, इसलिए उन्होंने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया। उन्होंने फरवरी, 2025 में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. के साथ आगामी 25 वर्षों के लिए 3.25 रुपए प्रति यूनिट की दर से विद्युत खरीद अनुबंध (पीपीए) किया है, जिससे उन्हें लंबी अवधि तक निश्चित आय का साधन मिला है। संयंत्र को स्थापित करने में ईपीसी वेंडर मेसर्स प्रोटॉन पावर की सेवाएं ली गई है। श्री देवेश शर्मा कहते हैं कि पीएम कुसुम योजना घटक-ए ने उन्हें ऊर्जा उत्पादक बनने का अवसर दिया है। वे इस लाभकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद देते हैं।
उल्लेखनीय है कि पीएम कुसुम योजना घटक-ए में कृषक, सहकारी समिति, पंचायत अथवा कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा बंजर, परती, दलदली या कृषि योग्य भूमि पर 2 मेगावाट तक की क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा सकते हैं। रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार बैंकों द्वारा पीएम कुसुम घटक-ए के लिए कृषकों को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


