कृषि सखियों को आधुनिक खेती और नरवाई प्रबंधन का प्रशिक्षण
इफको एवं कृषि विभाग का संयुक्त आयोजन, नैनो उर्वरकों और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
25 नवंबर 2026, रायसेन: कृषि सखियों को आधुनिक खेती और नरवाई प्रबंधन का प्रशिक्षण – कृषि विभाग
के संयुक्त तत्वावधान में उपसंचालक कृषि कार्यालय, रायसेन में कृषि सखियों तथा आत्मा योजना के बीटीएम/एटीएम अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें आधुनिक कृषि तकनीकों, नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरकों, नरवाई प्रबंधन और प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई।
इफको के वरिष्ठ प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. संजीव सिंह ने जैव उर्वरकों, बायो डीकंपोजर से फसल अवशेषों के निस्तारण तथा नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग की जानकारी दी। राज्य विपणन प्रबंधक आर.के.एस. राठौर ने नैनो उर्वरकों की उपयोगिता एवं प्रयोग विधि बताई। साथ ही इफको की संकटहरण बीमा योजना के लाभों से अवगत कराया। प्रबंधक (कृषि सेवाएं) विकास चौरसिया ने वैज्ञानिक नरवाई प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर प्रशिक्षण दिया।
मुख्य अतिथि उपसंचालक कृषि के.पी. भगत ने कृषि सखियों को जीवामृत एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और किसानों तक जैव एवं नैनो उर्वरकों तथा प्राकृतिक खेती की तकनीकों का प्रसार करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर परियोजना संचालक आत्मा रवि आम्रवंशी, सहायक संचालक कृषि जितेंद्र कुमार नामदेव, एजीटी मिथलेश यादव, एनएफएसएम जिला परामर्शदाता अशोक शर्मा तथा बीटीएम रघुवीर सिंह कुशवाहा, राजकुमार जाटव, शिखा रघुवंशी एवं सत्यम राजपूत सहित कृषि विभाग और इफको के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


