मुरैना जिले में बाजरा एवं ज्वार उपार्जन के लिए 25 केंद्र निर्धारित
22 नवम्बर 2023, मुरैना: मुरैना जिले में बाजरा एवं ज्वार उपार्जन के लिए 25 केंद्र निर्धारित – खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से समर्थन मूल्य पर एफएक्यू गुणवत्ता का बाजरा, धान एवं ज्वार उपार्जित किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार बाजरा का उपार्जन 23 नवंबर से 23 दिसंबर 2026 तक तथा धान का उपार्जन 1 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। उपार्जन व्यवस्था के लिए जिले की छह तहसीलों में मोटा अनाज (बाजरा एवं ज्वार) के कुल 25 उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
तहसीलवार निर्धारित किए गए उपार्जन केंद्र अम्बाह तहसील में छह केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें कृषि उपज मंडी अम्बाह, चिहार वेयर हाउस अम्बाह, क्षमा वेयर हाउस-02 अम्बाह, क्षमा वेयर हाउस अम्बाह, श्रीराम वेयर हाउस अम्बाह तथा ग्रेन वेयर हाउस अम्बाह शामिल हैं। पोरसा तहसील में पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कृषि उपज मंडी पोरसा, समिति मुख्यालय पोरसा, कैला देवी एग्रो लॉजि. वे.हा. अम्बाह, एसडब्ल्यूसी ए-1 पोरसा तथा एसडब्ल्यूसी ए-5 पोरसा शामिल हैं।
मुरैना तहसील में आठ केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें कृषि उपज मंडी मुरैना, सीडब्ल्यूसी-02 मुरैना के दो केंद्र, सीडब्ल्यूसी-01 मुरैना के दो केंद्र, एसडब्ल्यूसी-02 जींगनी, एसडब्ल्यूसी-04 जींगनी तथा समिति मुख्यालय (विचौला समिति) शामिल हैं। जौरा तहसील में चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कृषि उपज मंडी जौरा, के.एस. वेयर हाउस जौरा, राम जानकी वेयर हाउस जौरा तथा एसडब्ल्यूसी-03 कैलारस शामिल हैं।
कैलारस तहसील में कृषि उपज मंडी कैलारस तथा सबलगढ़ तहसील में एसडब्ल्यूसी-03 सबलगढ़ को उपार्जन केंद्र निर्धारित किया गया है। धान उपार्जन के लिए कृषि उपज मंडी मुरैना निर्धारित धान उपार्जन के लिए मुरैना तहसील में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मृगपुरा के माध्यम से कृषि उपज मंडी मुरैना को मंडी स्तरीय उपार्जन केंद्र निर्धारित किया गया है। यह समिति बाजरा उपार्जन के साथ-साथ धान उपार्जन का कार्य भी करेगी।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए शासन द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपये, ज्वार का 4,023 रुपये तथा बाजरा का 2,900 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों से सप्ताह में पांच दिवस, सोमवार से शुक्रवार तक उपार्जन किया जाएगा। शनिवार एवं रविवार को शेष उपार्जित स्कंध का परिवहन, भंडारण, लेखा मिलान तथा गुणवत्ता विवाद के आधार पर अस्वीकृत स्कंध के अपग्रेडेशन अथवा वापसी के निराकरण का कार्य किया जाएगा।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उपार्जन व्यवस्था के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नापतौल निरीक्षक को उपार्जन समितियों के तौल कांटों का सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया है। आदेश के अनुसार उपार्जन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं में शासन द्वारा 18 नवंबर 2026 को जारी उपार्जन नीति के दिशा-निर्देश मान्य होंगे I
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


