Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल और रीवा संभागों सहित कुछ जिलों में भारी से अति भारी वर्षा संभावित

19 अगस्त 2022, इंदौर: शहडोल और रीवा संभागों सहित कुछ जिलों में भारी से अति भारी वर्षा संभावित – मौसम केंद्र ,भोपाल के अनुसार मध्यप्रदेश के उज्जैन और इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर ,जबलपुर, शहडोल और भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभागों के जिलों का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पूर्वी मध्यप्रदेश की अपेक्षा पश्चिमी मध्यप्रदेश में वर्षा अधिक हुई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश –बड़वानी (पानसेमल – 25, वरला – 9.4, निवाली – 9, चाचरीयापाटी – 2, सिटी – 1.2, अंजड़ – 1.2, राजपुर – 1, तलुन केवीके  – 0.5),अलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा – 16, जोबट – 5.4, चं.शे.आ. नगर – 4, उदयगढ़ – 1.3),धार (गंधवानी – 14, तिरला – 5, सिटी – 2.8, बदनावर – 2, निसरपुर – 1.2, पीथमपुर – 1),मंदसौर (भानपुरा – 13.2, शामगढ़ – 3.2, सुवासरा – 3.2, संजीत – 2, मल्हारगढ़ – 1, गरोठ – 0.2),राजगढ़ (केवीके ) – 12.5, नरसिंहगढ़ – 4, पचौर – 1.2),रतलाम (पिपलौदा – 7, जावरा – 5, आलोट – 4, सिटी – 4, ताल – 3, रावटी – 2.1, सैलाना – 2, बाजना – 1),झाबुआ (रामा – 5.4, थांदला – 3.8, सिटी – 3, पेटलावद – 1.6, राणापुर – 1),उज्जैन (बड़नगर – 5, सिटी – 1, ता.मं. वेधशाला – 0.5),खरगोन (सिटी – 3.2, सेगांव – 2, सनावद – 1),देवास (सिटी – 2),नीमच (सिटी वेस्ट – 1),बुरहानपुर (नेपानगर – 0.5),इंदौर (एयरपोर्ट – 0.2) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश –बालाघाट (वारासिवनी – 22.2, पाला केवीके  – 14.5, सिटी – 8.2, किरनापुर – 6.4, लालबर्रा – 3, लांजी – 0.3),जबलपुर (सिटी – 15.8, कुंडम – 10, रांझी – 6),सिवनी (बरघाट – 8),कटनी (उमरियापान – 5.3),उमरिया (मानपुर – 3),अनूपपुर (बेनीबारी – 3, अमरकंटक – 1) मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसम केंद्र ने शहडोल और रीवा संभागों के जिलों में तथा पन्ना , छतरपुर,सागर, कटनी ,सिवनी और मंडला जिलों में कहीं -कहीं भारी से अति भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि भोपाल,ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने /गिरने की संभावना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: दलहन उत्पादन बढ़ाने फसलों की उन्नत, पोषक किस्में विकसित करने पर जोर