Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान संघों एवं जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक संपन्न

11 सितम्बर 2023, धार: किसान संघों एवं जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक संपन्न – कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार शनिवार को अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) एवं कृषि से संबद्ध विभागों के जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई ।

बैठक में किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा कृषि फसलों में सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली एवं नहरों के अन्तिम छोर तक पानी पहुंचाने हेतु मांग की गई । जिस संबंध में श्री रावत द्वारा एमपीइबी एवं एनव्हीडीए के अधिकारी को कृषि सिंचाई हेतु बिजली के झूलते हुए बिजली के तारों को समय पूर्व दूरस्थ करने एवं सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली उपलब्ध तथा रबी सीजन में नहरों को दुरुस्त करने एवं अन्तिम छोर तक पानी पहुँचाने के लिए निर्देशित किया गया । बैठक में उप संचालक कृषि से अवर्षा एवं सूखे से प्रभावित फसलों के संबंध में जानकारी ली गई तथा खरीफ फसलों के फसल बीमा के दिशा निर्देश अनुसार अधिसूचित फसल अनुसार हल्के में खराब फसल एवं कीट व्याधि से प्रभावित फसल हल्के में ग्राउण्ड टू थिंग के निर्देश दिये गये ।

कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों द्वारा सोयाबीन एवं कपास में लगने वाले कीट जैसे सेमीलुपर के नियंत्रण हेतु क्लोरोपायरी फाॅस साईपरमेथीन दवाई का 1.5 से 2.00 एमएल प्रति लीटर पानी मे घोल बनाकर छिड़काव करें इसी प्रकार तम्बाकु की इल्ली के नियंत्रण हेतु थायोमिथाक्झाम लेमडा सायहेलोथ्रीन 1 से 1.5 एमएल प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें । कपास के पिंक बालवर्म इल्ली के नियंत्रण हेतु बाॅयलोजिकल नियंत्रण के रूप में फेरोमेन टेप 6 से 8 प्रति एकड़ लगाने एवं माईट कीट व्याधि के नियंत्रण हेतु अनुसंशित कीटनाशक दवाइयों का उपयोग करने की सलाह दी गई । बैठक में बताया गया कि अधिक जानकारी के लिए स्थानीय कृषि अधिकारियों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों से सतत सम्पर्क करें । इस अवसर पर भारतीय किसान संघ मनावर से श्री नरेन्द्र पाटीदार, भारतीय किसान यूनियन से जिलाध्यक्ष श्री राजेश मारू, जिला महासचिव श्री जीवन पाटीदार एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री नागेश्वर पाटीदार, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश संगठन मंत्री श्री वीरेंद्र पाटीदार तथा श्री ज्ञान सिंह मोहनिया ,उप संचालक कृषि, श्री एम.एस.मुझाल्दा ,उप संचालक उद्यानिकी , डाॅ जी.डी.वर्मा ,उप संचालक पशुपालन सहित फसल बीमा कम्पनी के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें