Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आईएमएस फाउंडेशन ने रूरल क्लिनिक ऑन व्हील्स लांच किया, देश में होगा विस्तार

01 अप्रैल 2023, बेंगलुरू: आईएमएस फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत रूरल मास क्लिनिक ऑन व्हील्स (स्वास्थ्य सेवा आपके द्वार) आज लांच किया। लघु उद्योग भारती, कर्नाटक के सहयोग से बेंगलुरू में डॉ. निर्मलानंदनाथ महास्वामीजी, परमाध्यक्ष, श्री आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ तथा श्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।

“क्लिनिक ऑन व्हील्स” श्रृंखला में यह पहली सौगात लांच की गई, जिसका उद्देश्य देश के ग्रामीण व आदिवासी लोगों के संपूर्ण स्वास्थ्य की जांच करना और उन्हें उनके दरवाजे पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। साथ ही, उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए शिक्षित करने और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने के लिए समर्थन देने की जिम्मेदारी का भाव भी समाहित है। क्लिनिक ऑन व्हील्स, न केवल प्राथमिक स्वास्थ्य से संबंधित है, बल्कि मोटे तौर पर 5 पहलुओं को शामिल करता है: स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, स्वास्थ्य जांच, उपचार, कौशल प्रशिक्षण व रोजगार योग्य बनाना तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करना। इस प्रकार, क्लिनिक ऑन व्हील्स, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण पर भी काम करेगा। यह देश में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है। ग्रामीण परिदृश्य में ऐसे और अधिक वाहनों के साथ, क्लिनिक ऑन व्हील्स स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक क्रांति पैदा करेगा।

​डॉ. निर्मलानंदनाथ व श्री संतोष ने इस अवसर पर डॉ. स्वप्ना सिंह, सीएसआर प्रमुख, आईएमएस को बधाई दी और इस परियोजना को सफल बनाने के लिए उनके अथक परिश्रम की सराहना की। डॉ. स्वप्ना ने कहा कि ‘क्लिनिक ऑन व्हील्स’ ग्रामीणों व आदिवासियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा। क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना में शामिल अन्य प्रमुख संगठनों में मधुरिमा सेवा संस्कार फाउंडेशन, सप्तगिरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, अनंत चैरिटेबल एजुकेशन सोसाइटी, युनाइटेड फॉस्फोरस लि. शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय कृषि मंत्री एवं उर्वरक मंत्री से ऑल इंडिया संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )