Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

6 ज़िलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी

09 सितम्बर 2023, इंदौर: 6 ज़िलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के चंबल, रीवा , इंदौर संभागों के ज़िलों में कई जगह, नर्मदापुरम , उज्जैन, ग्वालियर , भोपाल, जबलपुर , शहडोल एवं सागर  संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से आज  9  सितंबर तक मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 14 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 11 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 16  % कम वर्षा हुई है। राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है, उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –                                          

पूर्वी मध्य प्रदेश -ओरछा ( निवाड़ी )155.0 ,गोहपारू ( शहडोल )135.0 ,निवाड़ी 122.0 ,बीजाडाण्डी ( मंडला )104.0 ,जबलपुर-एडब्ल्यूएस 90.8 ,जैसीनगर ( सागर )75.4 , रघुराजनगर ( सतना ) 69.0 ,पृथ्वीपुर ( निवाड़ी ) 67.0 ,रामपुर ( सीधी ) 58.0 ,मोहनगढ़ ( टीकमगढ़ ) 55.0 ,रायपुरा ( पन्ना )  54.2 ,पलेरा ( टीकमगढ़ ) 53.0 ,मवई ( मंडला ) 52.8 ,शाहपुरा ( डिंडोरी ) 50.0 ,बरगी ( जबलपुर ) 49.0 ,सोहावल ( सतना ) 45.0,गोपदबनास ( सीधी )  43.2 ,मोहगांव ( मंडला ) 42.2 ,जैतपुर ( शहडोल ) 42.0 ,जतारा ( टीकमगढ़ ) 38.0 ,टीकमगढ़-एडब्ल्यूएस 37.0 ,हनुमना ( रीवा )  36.4 ,छिंदवाड़ा-एडब्ल्यूएस 36.2 ,बीना ( सागर ) 35.4 ,बाकल ( कटनी ) 35.0 ,सिरमौर ( रीवा ) 34.2 ,बिरसिंगपुर ( सतना ) 33.0 ,बहरी (सीधी ) 32.2 ,मेहदवानी ( डिंडोरी ) 32.1 ,गोटेगांव ( नरसिंहपुर ) 32.0 ,मऊगंज (रीवा ) 31.2 ,जावा ( रीवा ) 31.0 ,निवास ( मंडला ) 31.0 ,नरसिंहपुर-एडब्ल्यूएस 31.0 ,पथरिया ( दमोह ) 31.0 ,बरही ( कटनी ) 30.0 ,बरघाट ( सिवनी ) 29.0 ,खरगापुर (टीकमगढ़ ) 28.0 ,डिंडोरी-एडब्ल्यूएस 27.2 ,समनापुर (डिंडोरी ) 26.2 ,बिछिया ( मंडला ) 25.8 ,चुरहट (सीधी ) 25.0 ,
मनगवां ( रीवा ) 25.0 ,सोहागपुर ( शहडोल )  24.0 ,अमरपुर ( डिंडोरी ) 22.2 ,बिजावर ( छतरपुर )  22.0 ,जुन्नारदेव ( छिंदवाड़ा ) 21.1 ,बहोरीबंद ( कटनी ) 20.4 ,मटियारी ( मंडला ) 20.0 ,त्योंथर ( रीवा ) 20.0 ,बड़ागांव धसान ( टीकमगढ़ ) 20.0 और नईगढ़ी ( रीवा )  में 20.0 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिमी मध्य प्रदेश -झिरन्या ( खरगोन )142.0 ,बागली ( देवास ) 139.0 ,खातेगांव ( देवास ) 136.0 ,कन्नोद (देवास ) 122.4 ,नेपानगर ( बुरहानपुर ) 120.5 ,पंधाना ( खंडवा ) 105.0 ,पीथमपुर ( धार ) 101.4 ,बुरहानपुर 99.4 ,मुरैना-एडब्ल्यूएस 96.8 ,चंदेरी ( अशोक नगर )  95.0 ,हाट पिपल्या ( देवास ) 87.0 ,इंदौर 87.0 ,लहार ( भिंड ) 85.0 ,गैरतगंज ( रायसेन )  84.4 ,खंडवा 76.0 ,महू ( इंदौर ) 73.0 ,रायसेन-एडब्ल्यूएस 70.0 ,बदनावर ( धार ) 70.0 ,दतिया-एडब्ल्यूएस  68.8 ,सेंधवा ( बड़वानी )  66.0 ,धार-एडब्ल्यूएस 65.4 ,पुनासा बांध ( खंडवा ) 65.0 ,हातोद ( इंदौर ) 64.0 ,देपालपुर ( इंदौर )  62.5 ,बड़वाह ( खरगोन ) 62.0 ,खरगोन-एडब्ल्यूएस 60.0 ,भगवानपुरा ( खरगोन ) 60.0 ,खकनार ( बुरहानपुर ) 60.0 ,सेगांव ( खरगोन ) 59.0 ,भीकनगांव ( खरगोन ) 58.0 ,सांवेर (इंदौर ) 57.8 ,घाटीगांव ( ग्वालियर ) 56.3 ,नया हरसूद ( खंडवा ) 56.0 ,चाचरिया पाटी ( बड़वानी ) 56.0 ,निवाली ( बड़वानी ) 55.0 ,सालवानी ( रायसेन )  55.0 ,विजयपुर (एडीपी) ( श्योपुर ) 55.0 ,भोपाल अरेरा हिल्स 54.6 ,अलीपुर(जौरा) ( मुरैना ) 54.0 ,कैलारस ( मुरैना ) 54.0 ,गौतमपुरा ( इंदौर ) 53.8 ,निसरपुर ( धार ) 53.0 ,अंजड़ ( बड़वानी )  52.8 ,सरदारपुर ( धार )  52.2 ,मल्हारगढ़ ( मंदसौर ) 52.0 ,कसरावद ( खरगोन ) 52.0 ,बड़वानी 50.4 ,सतवास ( देवास ) 49.0 ,गोगावां ( खरगोन ) 48.0 ,गंधवानी ( धार )  47.0 ,महेश्वर( खरगोन )  47.0 ,इछावर ( सीहोर )  46.0 ,उदयनगर ( देवास ) 46.0 ,सोनकच्छ ( देवास )  46.0,उदयपुरा ( रायसेन ) 45.3 ,बाग ( धार )  45.0 ,मिहोना ( भिंड )  45.0 ,नागदा ( उज्जैन ) 44.4 ,राजपुर ( बड़वानी ) 44.0 ,रौन ( भिंड )  43.0 ,मनावर ( धार ) 42.0 ,रामा ( झाबुआ )  41.1 ,उदयगढ़ ( अलीराजपुर ) 40.0 ,डबरा ( ग्वालियर ) 39.0 ,बड़नगर ( उज्जैन ) 38.0 ,महिदपुर ( उज्जैन ) 38.0 ,वरला ( बड़वानी ) 37.2 ,भांडेर ( दतिया ) 37.0 ,पोरसा ( मुरैना ) 37.0 ,टोंकखुर्द ( देवास ) 37.0 ,जोबट ( अलीराजपुर )  36.6 ,सैलाना ( रतलाम ) 36.0 ,देवास-एडब्ल्यूएस 36.0 ,गोहद ( भिंड ) 35.0 ,सनावद ( खरगोन ) 35.0 ,चीनोर ( ग्वालियर ) 34.2 ,कोलार ( भोपाल ) 34.0 ,ग्वालियर 33.1 ,गोरमी ( भिंड ) 33.0 ,इंदरगढ़ ( दतिया )  33.0 ,आरौन ( गुना )  33.0 ,पठारी ( विदिशा ) 33.0 ,खनियाधाना ( शिवपुरी ) 33.0 ,रेहटी ( सीहोर ) 32.6 ,नालछा ( धार ) 32.4 ,सीहोर-एडब्ल्यूएस 32.2 ,भितरवार ( ग्वालियर )  32.1 ,मऊ ( भिंड ) 32.0 ,सुल्तानपुर ( रायसेन ) 30.4 ,नवीबाग एईटी ( भोपाल )  29.4 ,धरमपुरी टप्पा ( धार ) 29.0 ,विदिशा 28.0  ,खिरकिया-एआरजी  ( हरदा ) 28.0 ,झाबुआ-एडब्ल्यूएस 26.3 ,बाजना ( रतलाम ) 26.0 ,बुधनी ( सीहोर ) 26.0 ,शाहपुर ( बैतूल ) 25.2 ,पेटलावद ( झाबुआ ) 25.2 ,मेहगांव ( भिंड ) 25.0 ,नर्मदापुरम 24.6 ,हरदा 24.4 ,नसरुल्लागंज ( सीहोर ) 24.0 ,वीरपुर ( श्योपुर ) 24.0 ,बैरागढ़ हवाई अड्डा ( भोपाल ) 23.9 ,इटारसी ( नर्मदापुरम ) 23.2 सेंवढ़ा ( दतिया )  22.0 ,उज्‍जैन-एडब्ल्यूएस 22.0 ,भाभरा (अलीराजपुर ) 21.0 ,कुक्षी ( धार ) 21.0 ,पानसेमल ( बड़वानी ) 21.0 ,आष्टा-एडब्ल्यूएस ( सीहोर )  21.0 ,भिंड- एडब्ल्यूएस  21.0 ,बैराड़ ( शिवपुरी )21.0 ,नलखेड़ा ( आगर-मालवा ) 21.0 ,सोंडवा ( अलीराजपुर ) 20.3 ,खाचरौद ( उज्जैन ) 20.0 ,ताल ( रतलाम ) 20.0 और पिछोर ( शिवपुरी ) में 20.0 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम केंद्र , भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश सिंह के अनुसार पिछले 24 – 48 घंटों के दौरान कम दबाव का चक्रवाती घेरा सक्रिय था , जिसके चलते राज्य में वर्षा हुई है। हवाओं का यह घेरा समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर अभी भी सक्रिय है जिसके कारण  बुंदेलखंड, चंबल , ग्वालियर संभाग और नर्मदा के निचले हिस्से में वर्षा हो रही है। 6  ज़िलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है। आगामी 24 घंटों  में ग्वालियर , चंबल, भोपाल, इंदौर ,जबलपुर ,सागर, रीवा ,शहडोल संभागों में मध्यम से भारी वर्षा होगी। 48 घंटों के बाद यह सिस्टम काफी कमज़ोर पड़ जाएगा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी , लेकिन पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में एक दो दिन की कमी के  बाद  12 -13  सितंबर से मानसून फिर से सक्रिय होगा। पूरे मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां 13 -18  सितंबर तक सक्रिय रहेंगी।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने 10 सितंबर की प्रातः 8 :30 बजे तक के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है उसके अनुसार दतिया , मुरैना, भिंड, टीकमगढ़ , छतरपुर एवं निवाड़ी ज़िलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा की संभावना है। इन ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है , जबकि श्योपुरकलां ,भोपाल , धार, गुना,रायसेन ,इंदौर, राजगढ़ , ग्वालियर ,हरदा, विदिशा , शिवपुरी ,खरगोन, नर्मदापुरम, सीहोर , अशोकनगर , झाबुआ , बुरहानपुर, छिंदवाड़ा , उज्जैन, नीमच, उमरिया , पन्ना , सतना , जबलपुर, सागर , शहडोल, , रतलाम सीधी , मंडला , डिंडोरी ,देवास, सिवनी , मंदसौर और कटनी ज़िलों में कहीं -कहीं मध्यम से भारी वर्षा संभावित है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में गरज -चमक के साथ बारम्बार वज्रपात की संभावनाएं जताई गई है। आज 9 सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )