Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अब किसानों को मिलेगा नैनो यूरिया प्लस 16, कृषि मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

19 अप्रैल 2024, नई दिल्ली: अब किसानों को मिलेगा नैनो यूरिया प्लस 16, कृषि मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना – कृषि मंत्रालय ने भारत में इफको द्वारा बनाए  जाने वाले नैनो यूरिया (द्रव ) की संरचना को निर्दिष्ट करते हुए एक असाधारण गजट आदेश जारी किया है। कृषि मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री योगिता राणा द्वारा हस्ताक्षरित , नैनो यूरिया पर यह दूसरी अधिसूचना है जहां संरचना को संशोधित किया गया है। पहली अधिसूचना मार्च में जारी की गई थी। नई संरचना में N की मात्रा (वजन के प्रतिशत के रूप में) बढ़ा दी गई है अब इसे नैनो यूरिया (द्रव ) 16 कहा जाएगा।

नैनो यूरिया (द्रव) 16 के विनिर्देश, आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन तिथि  (15 अप्रैल 2024) से तीन साल की अवधि के लिए प्रभावी होंगे l अधिसूचना अनुसार  इसमें कुल नाइट्रोजन (N के रूप में), वजन के अनुसार न्यूनतम 16% प्रतिशत होना चहिए, पीएच 4 और 8.5 के बीच होना चाहिए, सीपी में चिपचिपाहट: 5 और 30 के बीच होना चहिए, डीएलएस विश्लेषण के अनुसार हाइड्रोडायनामिक कण आकार: न्यूनतम 50% सामग्री 20-80 एनएम की सीमा में होना चाहिए, सतह चार्ज/जीटा क्षमता: 15 से अधिक होनी चाहिए।इस आदेश का उद्देश्य कृषि प्रयोगों में इसकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करते हुए नैनो यूरिया (द्रव) 16 के लिए विशिष्ट पैरामीटर स्थापित करना है।

डॉ यूएस अवस्थी, एमडी और सीईओ

यह अच्छे मृदा स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, किसानों की लाभप्रदता और एक स्थायी पर्यावरण का लक्ष्य रखता है। यह सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता और दक्षता को भी बढ़ाता है। यह एक क्लोरोफिल चार्जर, उपज बूस्टर है और जलवायु स्मार्ट खेती में मदद करता है। इफको ने नैनो यूरिया प्लस की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की है क्योंकि यह केवल 225 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर की बोतल पर उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि अब देशभर में किसान नैनो यूरिया को स्वीकार करने लगे हैं। नैनो यूरिया  का यह एडवांस कॉम्बिनेशन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना पौधों को समग्र रूप से अच्छे और स्वस्थ विकास में मदद करेगा. डॉ यूएस अवस्थी, एमडी और सीईओ, इफको का ट्वीट l

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)