राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

रबी सीजन के लिए 51 हजार करोड़ रु. की उर्वरक सब्सिडी मंजूर

02 नवम्बर 2022, नई दिल्ली: रबी सीजन के लिए 51 हजार करोड़ रु. की उर्वरक सब्सिडी मंजूर – केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सीजन- 2022-23 (01 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक)  के लिए 51,875 करोड़ रुपये उर्वरक अनुदान को स्वीकृति दी है। रबी सीजन- 2022-23 के दौरान नाइट्रोजन (एन), फॉस्फोरस (पी), पोटाश (के), सल्फर (एस) जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से युक्त फॉस्फेट और पोटास (पी एंड के) उर्वरकों के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की प्रति किलोग्राम दरों से सम्बन्धित उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई  है।

नाइट्रोजन (एन), फॉस्फोरस (पी), पोटाश (के), सल्फर (एस) की प्रति किलोग्राम दरें:
वर्ष रुपये प्रति किलोग्राम
 नाइट्रोजनफास्फोरसपोटाशसल्फर
रबी, 2022-23 (01 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक)98.0266.9323.656.12
रबी सीजन के लिए 51 हजार करोड़ रु. की उर्वरक सब्सिडी मंजूर

मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित सब्सिडी में माल ढुलाई सब्सिडी के माध्यम से स्वदेशी उर्वरक (एसएसपी) का समर्थन शामिल है।

इससे रबी 2022-23 के दौरान सभी फॉस्फेट और पोटास उर्वरक रियायती/किफायती कीमतों पर किसानों को आसानी से उपलब्ध होंगे और इससे कृषि क्षेत्र को सहायता मिलेगी। उर्वरकों और कच्चे माल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अस्थिरता के कारण हुई मूल्य-वृद्धि को मुख्य रूप से केंद्र सरकार द्वारा वहन किया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements