State News (राज्य कृषि समाचार)

खरगोन, बड़वानी, इंदौर एवं देवास ज़िलों में अति भारी वर्षा की संभावना

Share

08 सितम्बर  2023, इंदौर: खरगोन, बड़वानी, इंदौर एवं देवास ज़िलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम,उज्जैन , ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल एवं सागर संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर , रीवा संभाग के ज़िलों में अनेक स्थानों पर तथा चंबल संभाग में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से आज 8 सितंबर तक मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 16 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 11 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 19  % कम वर्षा हुई है।  राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी  या इससे अधिक वर्षा हुई है, उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्य प्रदेश -पुष्पराजगढ़ ( अनूपपुर ) 84.6 ,मालथौन ( सागर ) 80.2 ,विजयराघोगढ़ ( कटनी ) 75.2 ,सिंगोड़ी ( कटनी ) 70.0 ,मुडवारा ( कटनी )  65.2 हनुमना ( रीवा )  64.0 ,पलेरा ( टीकमगढ़ )  62.0 ,बीजाडाण्डी ( मंडला )  60.7 ,तामिया ( छिंदवाड़ा ) 60.0 ,खरगापुर ( टीकमगढ़ )  58.0 ,बड़वारा ( कटनी ) 58.0 ,जतारा ( टीकमगढ़ ) 56.0 ,रामनगर ( सतना ) 54.3 ,गोहपारू (शहडोल ) 50.0 ,बैहर ( बालाघाट ) 50.0 ,मलांजखंड ( बालाघाट ) 49.2 ,हटा ( दमोह )  48.6 ,बल्देवगढ़ ( टीकमगढ़ ) 48.0 ,जबलपुर-एडब्ल्यूएस 44.4 ,रघुराजनगर ( सतना )  44.2 ,राजनगर  (छतरपुर ) 42.4 ,बक्सवाहा  ( छतरपुर ) 42.4 ,बरही ( कटनी ) 42.0 ,बड़ागांव धसान ( टीकमगढ़ ) 39.0 ,राहतगढ़ (सागर ) 39.0 ,उंचेहरा ( सतना ) 38.0 ,पवई ( पन्ना ) 38.0 ,धनौरा (सिवनी ) 35.0 ,लांजी ( बालाघाट ) 35.0 ,कुरई (सिवनी ) 35.0 ,दमोह-एडब्ल्यूएस 34.0 ,बिलहरी (कटनी )  34.0 ,पनागर ( जबलपुर ) 33.6 ,मवई (मंडला )32.8 ,लवकुशनगर (छतरपुर ) 32.0 ,वेंकटनगर (अनूपपुर ) 32.0 ,जैतहरी (अनूपपुर )30.4 ,चांद  (छिंदवाड़ा ) 30.0 ,देवरी (सागर ) 30.0 ,नैनपुर (मंडला ) 29.2 ,रीठी (कटनी )28.4 ,खजुराहो एयरो (छतरपुर )28.2 ,अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा )28.2 ,रामपुर  बघेलान (सतना ) 28.0 ,नागौद ( सतना ) 27.1 अनुपपुर- एडब्ल्यूएस 26.4 ,पन्ना-एडब्ल्यूएस 26.3 ,अजयगढ़ (पन्ना ) 26.0 ,अमरपाटन (सतना ) 26.0 ,चौरी (छिंदवाड़ा ) 25.2 ,लिधौरा ( टीकमगढ़ ) 25.0 ,पाटन ( जबलपुर ) 25.0 ,बीना (सागर ) 25.0 ,बटियागढ़ (दमोह ) 24.0 ,शाहनगर ( पन्ना )23.2 ,मझौली (सीधी ) 23.0 ,केसली (सागर ) 23.0 ,जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा ) 22.6 ,लालबुर्रा  (बालाघाट ) 22.0 ,बुढ़ार (शहडोल ) 21.0 ,बंडा  (सागर ) 21.0 ,बिरसा (बालाघाट ) 21.0 ,स्लीमनाबाद ( कटनी )20.0 ,सिमरिया (पन्ना ) 20.0 ,छपारा(सिवनी ) 20.0 ,त्योंथर (रीवा ) 20.0 और बाकल (कटनी ) में 20.0 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिमी मध्य प्रदेश – भीकनगांव (खरगोन ) 96.0 ,उज्‍जैन-एडब्ल्यूएस 95.0 ,देवास-एडब्ल्यूएस 83.0 ,खालवा (खंडवा ) 80.0 ,वरला ( बड़वानी ) 75.2 ,बैतूल 72.8 ,अमला (बैतूल ) 69.0 ,महेश्वर (खरगोन ) 65.0 ,सुल्तानपुर (रायसेन ) 59.3 ,हातोद (इंदौर ) 58.0 ,बड़वाह (खरगोन ) 56.0 ,झिरन्या (खरगोन ) 55.2 ,सीतामऊ (मंदसौर ) 54.6 सैलाना ( रतलाम ) 54.0 ,सांवेर (इंदौर ) 54.0 ,देपालपुर (देपालपुर ) 52.5 ,गोगावां (खरगोन ) 52.0 ,बाजना (रतलाम ) 51.0 ,बड़नगर (उज्जैन ) 51.0 ,पाटी (बड़वानी ) 51.0 ,झारडा (उज्जैन ) 49.0 ,तराना (उज्जैन )  49.0 ,रहटगांव ( हरदा ) 48.2 ,भगवानपुरा (खरगोन ) 48.0 , जावद (नीमच ) 47.0 ,नया हरसूद (खंडवा ) 46.0 ,खाचरौद (उज्जैन ) 46.0 ,आरौन (गुना )  46.0 ,धरमपुरी टप्पा  (धार ) 45.0 ,बड़वानी 45.0 ,पिछोर (शिवपुरी ) 45.0 ,खंडवा 42.0 ,कसरावद (खरगोन ) 42.0 ,नागदा (उज्जैन ) 41.0 ,मुलताई ( बैतूल ) 40.8 ,सनावद (खरगोन ) 40.0 ,पुनासा बांध (खंडवा ) 40.0 ,पेटलावद ( झाबुआ ) 39.2 ,टोंकखुर्द  (देवास ) 39.0 ,मुंगावली (अशोकनगर ) 39.0 ,खरगोन-एडब्ल्यूएस 39.0 जावरा  (रतलाम ) 38.0 ,सेगांव  (खरगोन ) 38.0 ,सेंधवा ( बड़वानी ) 38.0 ,राजपुर ( बड़वानी ) 37.0 ,सुसनेर (आगर मालवा ) 37.0 ,अंजड़ ( बड़वानी ) 36.2 ,ठीकरी (बड़वानी )36.0 ,बागली (देवास ) 36.0 ,पानसेमल (बड़वानी ) 34.4 ,ताल (रतलाम )  34.0 ,सरदारपुर (धार ) 33.2 ,इंदौर 33.2 ,घटिया (उज्जैन ) 32.1  ,मनावर (धार ) 32.0 ,घोड़ा डोंगरी ( बैतूल ) 31.0 ,रावटी ( रतलाम )  31.0 ,चंदेरी ( अशोकनगर ) 30.0 ,पिपलौदा (रतलाम ) 30.0 ,खकनार ( बुरहानपुर ) 30.0 ,ईसागढ़ (अशोकनगर )  30.0 ,शाजापुर 29.0 ,कायमपुर ( मंदसौर ) 29.0 ,सोहागपुर ( नर्मदापुरम ) 28.8 ,रतलाम-एडब्ल्यूएस 28.0 ,पंधाना (खंडवा ) 28.0 ,निवाली  ( बड़वानी ) 28.0 ,नेपानगर ( बुरहानपुर ) 27.5 ,खिरकिया-एआरजी ( हरदा )  27.4 ,हरदा 27.2 ,निसरपुर (धार ) 27.0 ,बदरवास (शिवपुरी ) 27.0 ,आगर (आगर-मालवा) 27.0 ,महू ( इंदौर )  26.0 ,पीथमपुर (धार )  25.5 ,अशोकनगर-एडब्ल्यूएस 25.0 ,मेघनगर ( झाबुआ ) 25.0 ,भिंड-एडब्ल्यूएस 25.0 ,उमरबन ( धार )  25.0 ,गुलाबगंज ( विदिशा ) 25.0 ,जीरापुर ( राजगढ़ ) 24.0 ,चाचौड़ा ( गुना ) 24.0 ,सारंगपुर( राजगढ़ )  23.6 ,गौहरगंज ( रायसेन ) 23.3 ,तिरला (धार ) 23.0 ,बड़ी (रायसेन )  23.0 , अलीराजपुर 22.6 ,प्रभात पट्टन  ( बैतूल ) 22.4 ,धार-एडब्ल्यूएस 22.3 ,महिदपुर ( उज्जैन ) 22.0 ,बुरहानपुर 21.6 ,करहल ( श्योपुर ) 20.0 ,धुंधडका ( मंदसौर ) 20.0 और माकड़ौन ( उज्जैन ) में  20.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने आगामी 24 घंटों में अर्थात 9 सितंबर की प्रातः 8 :30 बजे तक मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है उसके अनुसार   खरगोन, बड़वानी, इंदौर एवं देवास ज़िलों में कहीं -कहीं अति भारी (115. 6 -160 मिमी ) वर्षा की संभावना है। इन ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि विदिशा , सीहोर, रायसेन, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा , अलीराजपुर, झाबुआ , धार , रतलाम, उज्जैन, गुना, दतिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा , सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। मुरैना और नीमच ज़िलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में गरज-चमक और बारम्बार वज्रपात की संभावनाएं बनी हुई हैं। आज 8  सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements