State News (राज्य कृषि समाचार)

चार ज़िलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

Share

06 सितम्बर 2023, इंदौर: चार ज़िलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के रीवा, जबलपुर, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर, भोपाल संभाग के ज़िलों में अनेक स्थानों पर , उज्जैन संभाग के ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा इंदौर संभाग के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। मध्य प्रदेश में 1 जून से आज 6 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से 19  % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 14 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 23 % कम वर्षा हुई है। राज्य के जिन इलाकों में 20 % या इससे अधिक वर्षा हुई है, उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्य प्रदेश – वारासिवनी ( बालाघाट ) 95.3 ,रामनगर ( सतना ) 95.2 ,उमरियापान ( कटनी ) 85.8 ,ओरछा ( निवाड़ी ) 67.0 ,बरही ( कटनी ) 63.0 ,रीठी ( कटनी ) 61.2 ,नागौद ( सतना ) 60.0 ,धीमरखेड़ा ( कटनी ) 60.0 ,बालाघाट-एडब्ल्यूएस 59.0 ,मनगवां ( रीवा ) 58.0 , बरगी ( जबलपुर ) 58.0 ,रायपुरा ( पन्ना )56.2 ,उचेहरा ( सतना ) 56.0 ,हनुमना ( रीवा ) 56.0 ,केवलारी ( सिवनी ) 54.8 ,अमरपाटन ( सतना ) 51.0 ,पवई ( पन्ना )  50.0 ,अमानगंज ( पन्ना ) 49.8 ,अजयगढ़ ( पन्ना ) 49.4 ,सोहागपुर ( शहडोल) 49.0 ,मैहर ( सतना ) 48.2 ,जावा ( रीवा ) 48.0 ,लिधौरा ( टीकमगढ़ ) 48.0 ,नरसिंहपुर-एडब्ल्यूएस 47.0 ,जतारा ( टीकमगढ़ )  47.0 ,हुजूर (रीवा ) 46.4 ,लवकुशनगर  ( छतरपुर ) 45.0 , रघुराजनगर ( सतना ) 44.6 ,देवेन्द्रनगर  (पन्ना ) 43.1 ,पटेरा  ( दमोह ) 43.0 ,जयसिंह नगर ( शहडोल ) 43.0 ,सिमरिया ( पन्ना ) 42.1 ,पलेरा ( टीकमगढ़ ) 42.0 ,मझौली ( सीधी ) 42.0 ,बिजावर ( छतरपुर ) 41.0 ,छिंदवाड़ा-एडब्ल्यूएस 40.2  ,जेएएसओ ( सतना ) 40.0 ,गोहपारू ( शहडोल ) 40.0 ,गढ़ाकोटा ( सागर )  39.8 ,गाडरवारा ( नरसिंहपुर ) 38.0 ,रीवा  एडब्ल्यूएस 37.6 ,शाहपुरा ( जबलपुर )37.4 ,खरगापुर ( टीकमगढ़ ) 37.0 ,बिलहरी ( कटनी ) 36.0 ,रामपुर ( सीधी ) 35.5 ,बल्देवगढ़ ( टीकमगढ़ ) 35.0 ,गोटेगांव ( नरसिंहपुर ) 35.0 ,कुसमी ( सीधी ) 34.0 ,शाहपुरा ( डिंडोरी ) 33.4 ,बड़वारा ( कटनी ) 33.0 ,गोपदबनास ( सीधी ) 33.0 ,पथरिया ( दमोह ) 32.0 , सिवनी 32.0 ,बड़ागांव धसान  (टीकमगढ़)  32.0 ,बिलासपुर( उमरिया )  31.3 ,शाहनगर ( पन्ना ) 31.2 ,माडा ( सिंगरौली ) 30.5 ,बड़ा मलहरा  ( छतरपुर )30.4 , गन्नौर  ( पन्ना ) 30.3 ,खजुराहो एयरो  ( छतरपुर ) 30.2 ,लांजी ( बालाघाट ) 30.1 ,सोहावल ( सतना ) 30.0 ,त्योंथर ( रीवा ) 30.0 ,जैतपुर ( शहडोल ) 29.0 ,तामिया ( छिंदवाड़ा )29.0 ,अनुपपुर- एडब्ल्यूएस 28.8 ,मुडवारा ( कटनी ) 28.4 ,रामपुर बघेलान ( सतना )  28.0 ,बटियागढ़ (दमोह )  28.0 ,स्लीमनाबाद (कटनी )  27.0 ,पाटन ( जबलपुर )27.0 ,बिरसिंगपुर ( सतना ) 27.0 ,हटा ( दमोह ) 25.2 ,नैनपुर ( मंडला )25.2 ,दमोह-एडब्ल्यूएस 25.0 ,टीकमगढ़-एडब्ल्यूएस 25.0 ,करेली ( नरसिंहपुर ) 25.0 ,छतरपुर- एडब्ल्यूएस 24.8 ,बिजुरी ( अनूपपुर ) 24.4 ,मझौली ( जबलपुर ) 24.4 ,डिंडोरी-एडब्ल्यूएस 24.2 ,मऊगंज ( रीवा )  24.0 ,रहली ( सागर ) 24.0 ,नईगढ़ी ( रीवा ) 24.0 , सिरमौर ( रीवा ) 23.4 ,पन्ना-एडब्ल्यूएस 23.0 ,बक्सवाहा (छतरपुर ) 22.8 ,निवाड़ी 22.0 ,वेंकटनगर ( अनूपपुर ) 21.7 ,जबलपुर-एडब्ल्यूएस 20.9 ,अमरकंटक ( अनूपपुर )  20.4 और किरनापुर ( बालाघाट ) 20.2 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिमी मध्य प्रदेश – भांडेर ( दतिया ) 72.0 ,बरेली  ( रायसेन ) 64.6 ,मुरैना-एडब्ल्यूएस 55.0 ,नवीबाग एईटी ( भोपाल ) 50.0 ,गुलाबगंज ( विदिशा ) 50.0 ,गोरमी ( भिंड ) 46.0 ,बनखेड़ी ( नर्मदापुरम ) 42.2 ,राघोगढ़ ( गुना ) 38.0 ,रौन ( भिंड ) 38.0 ,मिहोना ( भिंड ) 36.0 ,सोहागपुर ( नर्मदापुरम )  28.2 ,अलीपुर(जौरा) ( मुरैना ) 28.0 ,विदिशा 28.0 ,बैरसिया ( भोपाल ) 26.1 ,चंदेरी ( अशोकनगर ) 26.0 ,घाटीगांव ( ग्वालियर ) 26.0 ,भितरवार (ग्वालियर )  26.0 ,रेहटी ( सीहोर ) 25.6 ,ग्वालियर 24.7 ,उदयपुर (रायसेन ) 24.0 ,गैरतगंज ( रायसेन )  23.4 ,मुंगावली (अशोकनगर ) 23.0 ,बैरागढ़ हवाई अड्डा (भोपाल ) 22.6 ,कोलार ( भोपाल )  22.0 ,
सालवानी (रायसेन ) 21.4 ,भोपाल अरेरा हिल्स ( भोपाल )  21.2 ,नरवर ( शिवपुरी ) 21.0 ,मऊ ( भिंड )  20.0 ,बैराड़ ( शिवपुरी ) 20.0 और भैंसदेही ( बैतूल ) 20.0  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम केंद्र , भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले 24  घंटों में अपेक्षा के अनुरूप पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा हुई है। हालाँकि फिलहाल यह कम दबाव का क्षेत्र अब कमज़ोर हो चुका है , लेकिन इसके साथ संलग्न चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6  की ऊंचाई पर दक्षिण उड़ीसा के आसपास सक्रिय है। जिसके चलते आगामी 24 घंटों में  सागर, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम , उज्जैन और इंदौर संभागों के ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में धार, देवास, बड़वानी ,खरगोन ज़िले में अच्छी वर्षा होने के संकेत हैं।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने 7 सितंबर को  प्रातः 8 :30  बजे तक का जो पूर्वानुमान जारी किया है , उसके अनुसार टीकमगढ़, निवाड़ी , उज्जैन और आगर ज़िलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इन ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सीहोर , राजगढ़ , हरदा, खंडवा ,बुरहानपुर, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ , धार , इंदौर, देवास , शाजापुर ,गुना , अशोकनगर, दतिया , सतना , अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मंडला, बालाघाट ,पन्ना , दमोह , सागर और छतरपुर ज़िलों में कहीं -कहीं मध्यम से भारी वर्षा संभावित है। इन ज़िलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष ज़िलों में कई जगहों पर गरज चमक के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना है। आज 6 सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements