Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा होने के आसार

29 मार्च 2024, इंदौर: मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा होने के आसार – मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में फिर परिवर्तन दिखाई दे रहा है, जिससे मौसम केंद्र , भोपाल द्वारा  मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम केंद्र के अनुसार एक ओर वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में समुद्र तल से 3  किमी से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है , वहीं एक अन्य ट्रफ भी सक्रिय है , जबकि एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण  दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर सक्रिय है।  इस चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर उत्तरी तमिलनाडु तक हवाओं में असत्तता व्याप्त है ,जिसके कारण पश्चिमी मध्य प्रदेश में नमी आ रही है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने मौसम का जो पूर्वानुमान लगाया है , उसके अनुसार भोपाल संभाग के जिलों में , तथा खरगोन,  बड़वानी , झाबुआ, धार , इंदौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, सागर, टीकमगढ़, गुना , अलीराजपुर, उज्जैन, बुरहानपुर, बैतूल, खंडवा ,अशोक नगर और शिवपुरी जिलों में वज्रपात के साथ झंझावात एवं 30 -40  किमी / घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और कहीं -कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)