Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सोनालिका ने लॉन्च किया सिकंदर DLX DI 60; पूरे भारत में किसानों के लिए समान मूल्य की घोषणा

27 मार्च 2024, नई दिल्ली: सोनालिका ने लॉन्च किया सिकंदर DLX DI 60; पूरे भारत में किसानों के लिए समान मूल्य की घोषणा – सोनालिका ट्रैक्टर्स ने भारत में अपनी हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज का विस्तार करते हुए अपना नवीनतम ‘सिकंदर DLX DI 60 टॉर्क प्लस मल्टी-स्पीड ट्रैक्टर’ पेश किया है। इस ट्रैक्टर को ‘वन नेशन, वन प्राइस’ की एक विशेष पहल के साथ लॉन्च किया गया है। यह ट्रैक्टर पूरे भारत में 8,49,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की विशेष कीमत पर उपलब्ध होगा। यह ट्रैक्टर कठोर मिट्टी में भी शानदार प्रदर्शन के लिए बेहतर टॉर्क देने के लिए डिज़ाइन किया गया हैं। यह श्रेणी में सबसे बड़ा इंजन और ऑन-फील्ड/ऑफ-फील्ड अनुप्रयोगों के दौरान ज़बरदस्त प्रदर्शन के लिए 10 डीलक्स खूबियों से लैस है।

सोनालिका का नवीनतम लॉन्च – सिकंदर DLX DI 60 टॉर्क प्लस मल्टी स्पीड ट्रैक्टर – कंपनी की बहुप्रशंसित सिकंदर डीएलएक्स श्रृंखला में एक ज़बरदस्त बढ़ावा देगा। नए ट्रैक्टर के साथ कंपनी ने श्रेणी में सबसे बड़ा 4 सिलेंडर 4,709 सीसी एचडीएम इंजन दिया है जो बेजोड़ 275 एनएम टॉर्क देता है। यह उन्नत 12F+12R मल्टी-स्पीड शटल-टेक ट्रांसमिशन और बेहतर 5G हाइड्रोलिक्स के साथ, यह 2,200 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और 140+ सेटिंग्स के साथ आता है। LED DRL हेडलाइट, LED टेल लाइट, प्रो+ बंपर, डीलक्स सीट और पावर स्टीयरिंग के साथ, सोनालीका सिकंदर DLX DI 60 टॉर्क प्लस मल्टी-स्पीड ट्रैक्टर विभिन्न भारतीय कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए कई अनुप्रयोगों और उपकरणों के लिए एक उत्तम समाधान होगा।

नए लॉन्च पर अपने विचार साझा करते हुए, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक, श्री रमन मित्तल ने कहा, “हम अपनी नवीनतम पहल ‘वन नेशन, वन ट्रैक्टर प्राइस’ लॉन्च करने और अपने ट्रैक्टर उद्योग में गेम-चेंजिंग पहल- सोनालिका सिकंदर DLX DI 60 टॉर्क प्लस मल्टी-स्पीड  ट्रैक्टर को पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जो किसानों को सर्वश्रेष्ठ परिणाम देते हुए लचीलापन प्रदान करेगा। यह भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में प्रदर्शन मानकों में ज़बरदस्त बदलाव लाएगा, क्योंकि यह सेगमेंट का सबसे बड़ा इंजन प्रदान करता है, तथा 12F+12R ट्रांसमिशन, उन्नत 5G हाइड्रोलिक्स और 10 डीलक्स खूबियों के साथ अनुकूलित है, जो इसे कई कृषि अनुप्रयोगों के लिए एक आदर्श ट्रैक्टर बनाता है। हमने इसे पूरे देश में एक ही कीमत पर उपलब्ध कराया है, जो उद्योग में अपनी तरह की नयी पहल है. यह ट्रैक्टर पिछले महीने लॉन्च किए गए 40-75 hp में हमारे सबसे व्यापक टाइगर ट्रैक्टर रेंज का पूरक होगा। हम आगे बढ़ते हुए अपने हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज में ऐसे ही महत्वपूर्ण परिवर्तन करना जारी रखेंगे।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)