Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर जिले में राजस्व अधिकारियों ने लिया फसल नुकसानी का जायजा

02 मार्च 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में राजस्व अधिकारियों ने लिया फसल नुकसानी का जायजा – बुरहानपुर जिले में असामयिक वर्षा के चलते फसल नुकसानी के आकलन हेतु कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अमले द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है।

प्राप्त निर्देशों के परिपालन में  संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदारों द्वारा अपनी-अपनी टीमों के साथ संयुक्त रूप से ग्राम डोईफोड़िया, मोहद, उमरदा, मालवीर, भावसा, खैरमाल, डवाली, तेलियाथड़, जैनाबाद सहित अन्य प्रभावित ग्रामों में किसानों के खेतों में पहुँचकर फसल नुकसानी का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्देश दिये है कि, फसल नुकसानी का आंकलन कर शीघ्रता से रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि आरबीसी 6-4 के प्रावधानुसार फसल क्षति हेतु राहत राशि संबंधितों को प्रदाय की जा सकें। 

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें