Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रीष्मकालीन मूंग – उड़द की उपार्जन सीमा में वृद्धि

28 जून 2023, भोपाल: ग्रीष्मकालीन मूंग – उड़द की उपार्जन सीमा में वृद्धि – आयुक्त सह संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत विपणन वर्ष 2023 -24 में ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द की उपार्जन सीमा जो पूर्व में 25 क्विंटल प्रतिदिन थी ,में वृद्धि कर अब इसे प्रति दिन प्रति किसान 40 क्विंटल कर दिया गया है।

उपार्जन सीमा की इस वृद्धि को इस शर्त के साथ किया गया है कि ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के उपार्जन हेतु किसानों की उत्पादकता और भू अभिलेखों की मैपिंग की गई हो। अधीनस्थों को ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन हेतु प्रति दिन प्रति किसान 40 क्विंटल की सीमा निर्धारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile